भाजपा ने डाक्टरों का बनाया पैनल, गरीबों के इलाज में करेगी मदद Aligarh news

भाजपा ने सेवा ही संगठन के माध्यम से सेवाकार्य प्रारंभ किया है। राजनीति से इतर पार्टी गरीबों के इलाज के लिए मदद करेगी। इसके लिए शहर के चार प्रतिष्ठित डाक्टरों का पैनल बनाया गया है। ये डाक्टर प्रतिदिन दोपहर एक घंटे फोन पर मरीजों को सलाह देंगे।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 10:15 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 10:20 AM (IST)
भाजपा ने डाक्टरों का बनाया पैनल, गरीबों के इलाज में करेगी मदद Aligarh news
लोगों की मदद के लिए शहर के चार प्रतिष्ठित डाक्टरों का पैनल बनाया गया है।

अलीगढ़, जेएनएन ।  भाजपा ने सेवा ही संगठन के माध्यम से सेवाकार्य प्रारंभ किया है। राजनीति से इतर पार्टी गरीबों के इलाज के लिए मदद करेगी। इसके लिए शहर के चार प्रतिष्ठित डाक्टरों का पैनल बनाया गया है। ये डाक्टर प्रतिदिन दोपहर एक घंटे फोन पर मरीजों को सलाह देंगे। यदि समस्या अधिक होगी तो उन्हें अलीगढ़ बुलाया जाएगा। भाजपा नेता उन्हें सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराने का काम करेंगे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयदीप गौड़ को जिला संयोजक बनाया गया है।

ग्रामीण नहीं करा पा रहे इलाज

जिला संयोजक जयदीप गौड़ ने कहा कि विगत डेढ़ वर्ष से काेरोना से तमाम लोग चपेट में आए हैं। कोरोना से निकलने के बाद भी उन्हें तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ब्लड प्रेशर, कमजोरी, यादाश्त आदि की समस्याएं हो रही हैं। शहर की बस्तियों में और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग इलाज नहीं करा पा रहे हैं। ऐसे लोगों के इलाज की व्यवस्था की गई है। पैनल में चौधरी हास्पिटल के डा. एमपी सिंह, एसजेडी अस्पताल के डा. संजीव शर्मा, द होप हास्पिटल के डा. विभव वाष्र्णेयस और सस्मित हास्पिटल के डा. संजीव हैं। जयदीप गौड़ ने बताया कि यह डाक्टर प्रतिदिन दोपहर 12 से एक बजे तक फोन पर नि:शुल्क सलाह देंगे। यदि किसी मरीज को अधिक दिक्कत हुई तो जिला संयोजक को सूचित करके उसे अलीगढ़ में भर्ती भी कराया जाएगा। उनके इलाज और भोजन आदि की भी व्यवस्था की जाएगी। जयदीप गौड़ ने बताया कि भाजपा सिर्फ राजनीतिक संगठन नहीं है, बल्कि सेवा का एक प्रकल्प भी हैै। जब भी जरूरत पड़ती है तो विभिन्न राजनीतिक दलों में सबसे पहले भाजपा ही आगे आती है।

इनका कहना है

भाजपा हमेशा सेवाकार्य के लिए आगे रहती है। पिछले साल कोराेना के समय प्रवासी मजूदरों की मदद के लिए भाजपा के ही कार्यकर्ता आए थे। अब बस्तियों और ग्रामीणों के इलाज के लिए पार्टी ने व्यवस्था की है, मुझे लगता है इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। अधिक बीमार आदि होने पर हम अलीगढ़ में बुलाकर मरीजों का इलाज भी कराएंगे।

चौधरी ऋषिपाल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा

फोन पर कर सकते हैं संपर्क

डा. विभव द होप-8979426656

डा. एनपी सिंह- 7412273434

संजीव शर्मा एसजेडी 9412757481

संजीव शर्मा सस्मित हास्पिटल-9456689203

chat bot
आपका साथी