भाजपा जिलाध्यक्ष का दावा : भाजपा शासन में अपराध पर लगी है लगाम Aligarh News

जब से भाजपा सरकार आई है अपराध कम हुआ है और विकास की गंगा बहने लगी है। राज्यसभा में बहुमत होने के बाद धारा 370 तीन तलाक राम मंदिर जैसे मुद्दों का निदान किया गया। प्रदेश में उच्च सदन में भाजपा का बहुमत होने पर प्रदेश कायाकल्प किया जाएगा।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 03:29 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 03:29 PM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष का दावा : भाजपा शासन में अपराध पर लगी है लगाम Aligarh News
प्रदेश में उच्च सदन में भाजपा का बहुमत होने पर प्रदेश कायाकल्प किया जाएगा।

अलीगढ़, जेएनएन।  प्रदेश व केंद्र में जब से भाजपा सरकार आई है, अपराध कम हुआ है और विकास की गंगा बहने लगी है। राज्यसभा में बहुमत होने के बाद धारा 370, तीन तलाक, राम मंदिर जैसे मुद्दों का निदान किया गया। प्रदेश में उच्च सदन में भाजपा का बहुमत होने पर प्रदेश कायाकल्प किया जाएगा। 

भाजपइयों ने की बैठक

यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह ने इगलास क्षेत्र में अपने चुनावी दौरे में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहीं। वहीं भाजपा नेता व डीसीबी अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमारी ने पार्टी की उपलब्धियों को गिनाते हुए आगरा खंड से शिक्षक प्रत्याशी डॉ. दिनेश वशिष्ठ व स्नातक प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह को वोट देने का आह्वान किया। विधायक राजकुमार सहयोगी ने टीम के साथ चुनावी जनसंपर्क करके वोट मांगे। इस मौके पर चौ. नरेंद्र सिंह, अबध सिंह बघेल, आशीष चौधरी, सुरेश चंद्र शर्मा, मनोज चौधरी, डायरेक्टर एलडीबी डॉ. रोहित सिंह, रनवीर सिंह, हृदेश चौधरी, दिनेश चौधरी, डॉ. योगेंद्र आर्य, कालीचरन गौड़, अनिल बंसल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। दर्याब सिंह कॉलेज हस्तपुर, बिजेंद्र सिंह जैथोली, लगसमा इंटर कॉलेज कैमथल, आरपी कॉलेज अलियासपुर, लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, एलबीके स्कूल कजरौठ, विजय विद्यालय इंटर कॉलेज तोछीगढ़ का दौरा किया।

chat bot
आपका साथी