सत्ता में चूर भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है : अर्जुन

खैर तहसील मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सपा के जिला उपाध्यक्ष व खैर विधानसभा प्रभारी अर्जुन ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। 16 सूत्रीय ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम एसडीएम अंजनी कुमार सिंह को सौंपा गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तहसील परिसर में तैनात रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 12:37 AM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 12:37 AM (IST)
सत्ता में चूर भाजपा संविधान को  
खत्म करना चाहती है : अर्जुन
सत्ता में चूर भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है : अर्जुन

अलीगढ़ : खैर तहसील मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सपा के जिला उपाध्यक्ष व खैर विधानसभा प्रभारी अर्जुन ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। 16 सूत्रीय ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम एसडीएम अंजनी कुमार सिंह को सौंपा गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तहसील परिसर में तैनात रहा। सपा नेता अर्जुन ठाकुर ने कहा सत्ता के मद में चूर भाजपा सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है। हर मोर्चे पर असफल योगी सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए संविधान को खत्म करने पर अमादा है। हाल ही के जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के चुनाव में जिस तरीके से शासन प्रशासन ने नंगा नाच नचाया है उससे यही प्रतीत होता है कि इस सरकार को संविधान और लोकतंत्र में कोई भरोसा नहीं है और संविधान की समाप्ति ही इस सरकार का एकमात्र लक्ष्य है। प्रशांत वाल्मीकि ने कहा, इस सरकार के दिन पूरे हो चुके हैं। ब्लाक अध्यक्ष टप्पल पंकज पंडित ने कहा रोजगार के नाम पर इस सरकार ने युवाओं के साथ सिर्फ छलावा किया है। नगर अध्यक्ष चंडौस मुस्तकीम पठान ने कहा आने वाला समय सपा का है जनता अखिलेश यादव को दुबारा मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती हैं। इस मौके पर नगर अध्यक्ष खैर डोरी लाल कुशवाहा, निराले खां, मंतजिम किदवई, डा. इसहाक अल्वी, चौधरी रौतन सिंह, पंकज पंडित, बबली खान, धारा सिंह सूर्यवंशी, मोहसिन मेवाती, आरिफ सिद्दीकी, गिर्राज किशोर शर्मा, लक्ष्मी नारायण वर्मा, अरविद शर्मा, प्रवीण चौधरी, पूरन सिंह, तराना, हरेंद्र चौधरी, विजेंद्र चौधरी, रूपा शर्मा, राजा कुरैशी, जाहिद खान, अनिल कुमार, योगेश कुमार, लक्ष्मण सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, देवेंद्र चौधरी, विवेक, धरम वीर, दानवीर, सिकंदर खान, रामदयाल, फैसल नौशाद, नजीबाबाद, राजू, मुकुल पंडित, सोनू चौधरी, विकास चौधरी, जुबेर आदिल, सुनील गौतम, उमेश चौधरी, कल्याण सिंह, मेराज कुरेशी, कविता आदि थे।

chat bot
आपका साथी