प्रदेश में दहशत का माहौल बना रही भाजपा : मिश्रा Aligarh news

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने कहा कि भाजपा प्रदेश में दहशत का माहौल बना रही है। ब्राह्मणों का उत्पीड़न हो रहा है। पिछले साढ़े चार साल में समाज के कई लोगों की हत्या हुई है। एक समाज को ही टारगेट किया जा रहा है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 03:21 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 03:44 PM (IST)
प्रदेश में दहशत का माहौल बना रही भाजपा : मिश्रा Aligarh news
अलीगढ़ के हबीब गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे बसपा के राष्‍ट्रीय महासचिव।

अलीगढ़, जेएनएन। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने कहा कि भाजपा प्रदेश में दहशत का माहौल बना रही है। ब्राह्मणों का उत्पीड़न हो रहा है। पिछले साढ़े चार साल में समाज के कई लोगों की हत्या हुई है। एक समाज को ही टारगेट किया जा रहा है।

सपा व भाजपा की सोच अलग नहीं

शहर के मैरिस रोड स्थित हबीब गार्डन में प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान, सुरक्षा व तरक्की आदि को लेकर आयोजित विचार संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि, सपा व भाजपा की सोच अलग नहीं है। दोनों की कथनी करनी में फर्क है। इन पार्टियों ने धर्म का ठेका ले रखा है। राम मंदिर के भूमि पूजन के नाम पर एक साल में महज चार ईंट रखी गई हैं।

chat bot
आपका साथी