Assembly elections : गांवों में चौपाल लगाकर उपलब्धियां गिना रही भाजपा Aligarh news

विधान सभा चुनाव को देखते हुए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पार्टी प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर भी कार्यक्रम आयोजित कर रही है। गांव-गांव चौपाल लगाकर उपलब्धियों का गुडगान किया जा रहा है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 10:08 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 10:21 AM (IST)
Assembly elections : गांवों में चौपाल लगाकर उपलब्धियां गिना रही भाजपा Aligarh news
विधान सभा चुनाव को देखते हुए भाजपा गांव गांव में चौपाल का आयोजन कर रही है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। विधान सभा चुनाव को देखते हुए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पार्टी प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर भी कार्यक्रम आयोजित कर रही है। गांव-गांव चौपाल लगाकर उपलब्धियों का गुडगान किया जा रहा है। रविवार को भी गांवों में चौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राष्ट्रहित में कई उल्लेखनीय कार्य किया है। भयमुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का काम किया है। प्रदेश में एक भी जगह दंगा नहीं हुआ। यह योगी के सशक्त नेतृत्व के चलते हो पाया है। पार्टी नेता निर्माणाधीन राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी की चर्चा भी हर जगह कर रहे हैं। डिफेंस कारीडोर बनने से रोजगार के दरवाजे खुलेंगे । ये भी लोगों को बताया जा रहा है।

अतरौली तहसील के पुरैनी शक्‍ति केंद्र पर लगी चौपाल

भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने अतरौली तहसील के पुरैनी शक्ति केंद्र पर चौपाल में कहा कि योगी सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में विकास के अनेक कार्य किए हैं। सरकार ने सड़क निर्माण, स्वास्थ्य, पेयजल, आवास, सुरक्षा आदि क्षेत्रों में अद्वितीय काम किया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना महामारी के समय जिस प्रकार का प्रबंधन किया, वैसा कोई नहीं कर सकता। बेटियों की सुरक्षा का भराेसा दिलाया और उसे पूरा करके भी दिखाया। चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

योगी सरकार का किया बखान

पूर्व कैबिनेट मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने चहुंमुखी विकास किया है। प्रदेश का सौभाग्य है कि हमें योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री मिला है, जो दृढ़ संकल्प के साथ पक्के इरादे से प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में लगे हुए हैं। पूर्व मंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में विजय गर्ग ,विनोद कुमार शास्त्री, दुर्जन सिंह, सत्येंद्र सिंह प्रधान, अमन अग्रवाल, ऋषि पाल सिंह , प्रदीप चंदेल, वीर बहादुर सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी