PM Modi birthday: जिले भर में भाजपाइयों ने मनाया पीएम मोदी का जन्‍म दिन, जगह जगह हुए कार्यक्रम Aligarh News

प्रधानमंत्री का 71 वां जन्मदिन मनाया गया गौंड़ा कस्बा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी सुनील निडर मंडल अध्यक्ष हदेश चौधरी के नेतृत्व में केक काटकर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को फल वितरण करके मनाया गया।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:27 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:27 PM (IST)
PM Modi birthday: जिले भर में भाजपाइयों ने मनाया पीएम मोदी का जन्‍म दिन, जगह जगह हुए कार्यक्रम Aligarh News
भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए दीर्घायु की कामना की।

अलीगढ़, जेएनएन। पीएम नरेंद्र मोदी का जन्‍मदिन जिले भर में मनाया गया। इस मौके पर भाजपाइयों ने जगह जगह कार्यक्रम किए। मरीजों को फल बांटे और केक काटा।

मोदी के जन्‍मदिन पर काटा केक

प्रधानमंत्री का 71 वां जन्मदिन मनाया गया गौंड़ा कस्बा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी सुनील निडर मंडल अध्यक्ष हदेश चौधरी के नेतृत्व में केक काटकर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को फल वितरण करके मनाया गया, जिसमें विधायक राजकुमार सहयोगी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य किये हैं, जिन्हें भारत की जनता कभी भुलेगी नहीं व इस देश के लिए हर वक्त हर घड़ी लगे रहते हैं जिससे देश आगे बढ़ रहा है। इसी प्रकार हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। उनके नेतृत्व में भी प्रदेश में चौमुखी विकास हो रहा है। सुनील निडर के द्वारा भी प्रधानमंत्री की जीवनी पर प्रकाश डाला कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबूलाल वार्ष्णेय छीतर सिंह सरपंच ने की कार्यक्रम का संचालन अनुज कुमार गौड़ ने किया। इस मौके पर गनेशी लाल बघेल चौधरी होशियार सिंह हृदेश चौधरी सुरेंद्र कुमार अटल मनोज फौजदार, संतोष कुमार माधव, मनोज चौधरी, संतोष कुमार गौतम, गोपाल शर्मा, धनपाल दिवाकर विशाल चौधरी , रोहित वार्ष्णेय,  ज्ञानेंद्र वार्ष्णेय आदि प्रमुख लोग थे।

हाथरस में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से केक भी काटा गया। भाजपा सदर विधायक हरिशंकर माहौर के साथ शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने बागला चिकित्सालय में मरीजों को फल, नारियल पानी वितरण भी किए। इसके अलावा जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

महिला मोर्चा ने मनाया जन्‍म दिन

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा की अध्यक्षता में मोहनगंज घंटाघर में केक काटकर मनाया गया औऱ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला महामंत्री स्मृति पाठक, महामंत्री बबिता वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुचेता जोन, पूजा मदान, मीरा पाठक, ट्विंकल जोन, शिखा वार्ष्णेय, रेखा दत्त, मनोज उपाध्याय, विपिन सिंह, शशांक शर्मा, चिंकी शर्मा उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी