Birthday Of BSP Chief Mayawati : महापौर मोहम्‍मद फुरकान ने कहा, मुसलमानों का मान सम्‍मान बसपा में ही सुरक्षित Aligarh News

बसपा सुप्रीमो मायावती का शुक्रवार को जन्मदिन मनाया। इस बार पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनकल्याणकारी दिवस के रूप में जन्मदिन मनाया। नुमाइश मैदान में आयोजित समारोह में महापौर मोहम्मद फुरकान ने कहा है कि देश में 122 महापौर हैं।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 03:25 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 03:25 PM (IST)
Birthday Of BSP Chief Mayawati  : महापौर मोहम्‍मद फुरकान ने कहा, मुसलमानों का मान सम्‍मान बसपा में ही सुरक्षित Aligarh News
बसपा सुप्रीमो मायावती का शुक्रवार को जन्मदिन मनाया।

अलीगढ़, जेएनएन। बसपा सुप्रीमो मायावती का शुक्रवार को जन्मदिन मनाया। इस बार पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनकल्याणकारी दिवस के रूप में जन्मदिन मनाया। नुमाइश मैदान में आयोजित समारोह में महापौर मोहम्मद फुरकान ने कहा है कि देश में 122 महापौर हैं, इनमें से सिर्फ मुस्लिम समाज के वह अकेले महापौर हैं। यह बसपा की देन हैं। मुसलमानों का बसपा में ही मान सम्मान सुरक्षित है। इस दौरान भाजपा सरकारों पर वक्ताओं ने जमकर प्रहार किए।

 

पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ व खैर ब्लाक प्रमुख दिवाकर गौड ने कहा है कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ऐसी  हैं जो रंग भेद की राजनीति कर रही हैं। कपड़ों में रंग, खाने में रंग देखती है। इस सरकार में विप्र समाज को डराया जा रहा है। भाजपा सिर्फ लेना, मतलब वोट लेती है। देना नहीं, यानी सम्मान। बसपा में एक दर्जन केबिनेट मंत्री होते थे। बसपा सरकार में अफसर सरकार की मंसा के अनुसार काम करते थे। भाजपा सरकार में अजीब से हालात है।कार्यक्रम के शुरू में आगरा अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह ने समारोह की तैयारियों जायजा लिया। कार्यक्रम में  सूरज सिंह व महापौर मोहम्मद फुरकान विशेष अतिथि  मौजूद रहे। पार्टी की गतिविधियों को इस आयोजन से धार मिली। दावेदारों ने मायावती के जन्मदिन के लिए भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन का सबसे अच्छा मौका मिला। इस सम्मेलन में पंचायत चुनाव के दावेदार अपने अपने क्षेत्र में मायावती कार्यकाल की उपलब्धियों को बताने का सबसे सटीक मौका मान रहे हैं। 

 

chat bot
आपका साथी