अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक सवार दंपती घायल

अलीगढ़ : अकराबाद थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गाव लधौआ के पास बुधवार को दोपहर में दिल्ली से

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Mar 2018 12:33 AM (IST) Updated:Thu, 01 Mar 2018 12:33 AM (IST)
अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक सवार दंपती घायल
अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक सवार दंपती घायल

अलीगढ़ : अकराबाद थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गाव लधौआ के पास बुधवार को दोपहर में दिल्ली से अपने गाव मईया (कासगंज) जा रहे एक बाइक सवार दंपती अज्ञात वाहन की चपेट में आकर जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को जीप से सीएचसी अकराबाद पहुंचाया। बाद में उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया है। कासगंज जनपद के गाव मईया निवासी भीष्मपाल पुत्र नौबत सिंह दिल्ली में रहकर काम करते हैं। बुधवार को भीष्मपालसिंह अपनी पत्‍‌नी सोनम व बच्ची अभय के साथ बाइक द्वारा दिल्ली से गाव जा रहे थे। गाव लधौआ के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे दोनों घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी