बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौत

छर्रा कोतवाली क्षेत्र में अतरौली रोड पर ग्राम छबीलपुर के निकट सड़क किनारे खडे़ युवक को ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 01:19 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 01:19 AM (IST)
बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौत
बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौत

अलीगढ़ : छर्रा कोतवाली क्षेत्र में अतरौली रोड पर ग्राम छबीलपुर के निकट सड़क किनारे खडे़ युवक को ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

छर्रा क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी निशांत कुमार उर्फ रौबी 22 रविवार को तयेरे भाई योगेश चौधरी के साथ बाइक से बुलंदशहर के जहांगीराबाद में बहन की ससुराल गए थे। देरशाम दोनों लौट रहे थे। छबीलुपर के निकट बाइक रोक कर युवक लघुशंका करने लगे। तभी अतरौली की ओर से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर साइड में खड़े निशांत को रौंद दिया। घिसटते हुए वह काफी दूर जाकर गिर गया। हादसे के बाद मौका पाकर चालक ट्रक को छोड़ कर भाग गया। आनन फानन योगेश ने घटना की सूचना स्वजन और पुलिस को दी। जानकारी पाकर स्वजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक थाने और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इस मामले में योगेश चौधरी ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। निशांत के पिता की करीब पांच साल पूर्व मृत्यु हो चुकी है। वह बड़े भाई के साथ गांव में खेतीबाड़ी करता था। हादसे के बाद से गांव में शोक व्याप्त है।

बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

संसू, गभाना : कस्बे में अनाज मंडी के सामने विवार रात में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दिल्ली ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। कन्होई निवासी सोनपाल सिंह का 24 वर्षीय बेटा कुलदीप सिंह रात में बाइक से कस्बे से घर लौट रहा था। अनाज मंडी के सामने जीटी रोड पर किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल कुलदीप को स्वजन ने ग्रामीणों की मदद से अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से सोमवार सुबह उसे डाक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया। स्वजन उसे दिल्ली ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से स्वजन का रो-रोकर हाल बुरा है।

chat bot
आपका साथी