अज्ञात वाहन से बाइक सवार सिपाही की मौत

अलीगढ़ : संभल जिले में बहजोई-बबराला मार्ग पर अज्ञात वाहन ने सिपाही की बाइक में टक्कर मार दी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Mar 2018 12:51 AM (IST) Updated:Sat, 10 Mar 2018 12:51 AM (IST)
अज्ञात वाहन से बाइक  
सवार सिपाही की मौत
अज्ञात वाहन से बाइक सवार सिपाही की मौत

अलीगढ़ : संभल जिले में बहजोई-बबराला मार्ग पर अज्ञात वाहन ने सिपाही की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दादों क्षेत्र के गांव ततारपुर समैना निवासी सिपाही रवेंद्र (37) पुत्र राजेंद्र ¨सह यूपी पुलिस में सिपाही थे। वह वर्तमान में बहजोई थाना क्षेत्र की चौकी पाठकपुर में तैनात थे। शुक्रवार शाम वह बाइक से बबराला जा रहे थे। बहजोई-बबराला मार्ग स्थित गांव मझोला मंदिर के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मौत की खबर पर धनारी पुलिस व एएसपी पंकज कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वाहन चे¨कग भी कराई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सिपाही की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। एएसपी पंकज कुमार पांडेय ने बताया रवेंद्र सरकारी काम से कहीं जा रहा था।

chat bot
आपका साथी