Danger Zone : कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल Aligarh news

चंडौस के नितिन कुमार शनिवार की सुबह बाइक से अपने पिता छीतरमल के साथ अलीगढ़ से चंडौस लौट रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर महरावल पुल के नीचे पहुंचे तभी लोधा की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 12:31 PM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 12:31 PM (IST)
Danger Zone : कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल Aligarh news
घायलों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

अलीगढ़, जेएनएन : गभाना हाईवे महरावल पुल के नीचे कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

अलीगढ़ से चंडौस जा रहे थे दोनों 

चंडौस के नितिन कुमार शनिवार की सुबह बाइक से अपने पिता छीतरमल के साथ अलीगढ़ से चंडौस लौट रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर महरावल पुल के नीचे पहुंचे तभी लोधा की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता- पुत्र गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुँची यूपी डायल 112 की पीआरवी 0741 ने घायलों को उपचार के लिए भांकरी स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं हादसे के बाद चालक कार को लेकर मौके फरार हो गया।

हाइवे पर बना नया ब्लैक स्पॉट

हाइवे पर महरावल पुल पर पिछले कुछ समय लगातार हादसे हो रहे हैं। जिससे यह स्थान ब्लैक स्पॉट बन गया है। अलीगढ़ शहर से गभाना की तरफ आने वाले वाहन जैसे ही हाइवे पर महरावल पुल के नीचे पहुंचते हैं तभी लोधा की तरफ से से तेज गति से आ रहे वाहनों से टकरा जाते हैं। महरावल पुल पर पिछले एक माह में 10 से अधिक हादसे हो चुके हैं। जिसमें एक व्यक्ति अपनी जान भी गवां चुका है।

chat bot
आपका साथी