अलीगढ़ में डिवाइडर से बाइक टकराई, बुलंदशहर के मासूम की मौत, तीन घायल

हाईवे गभाना बाईपास पर मंगलवार दोपहर एक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मासूम की मौत हो गई तीन लोग घायल हो गए। इंस्पेक्टर गभाना सुबोध कुमार उपाध्याय ने बताया कि स्वजन बिना किसी कार्रवाई के मासूम के शव को बुलंदशहर ले गए।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 03:35 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 03:35 PM (IST)
अलीगढ़ में डिवाइडर से बाइक टकराई, बुलंदशहर के मासूम की मौत, तीन घायल
हाईवे गभाना बाईपास पर मंगलवार दोपहर एक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई।

अलीगढ़, जेएनएन। हाईवे गभाना बाईपास पर मंगलवार दोपहर एक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मासूम की मौत हो गई, तीन लोग घायल हो गए। इंस्पेक्टर गभाना सुबोध कुमार उपाध्याय ने बताया कि स्वजन बिना किसी कार्रवाई के मासूम के शव को बुलंदशहर ले गए।

ऐसे हुआ हादसा

अकराबाद के पिलखना निवासी नवी हसन दोपहर  करीब डेढ़ बजे बहन अफरोज पत्नी शाहरूख, चार वर्षीय भांजे रानिफ व डेड़ वर्षीय भांजी अलिकमा के साथ बाइक से बहन की ससुराल छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे गभाना बाईपास पर पहुंचे तभी किसी वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने चार वर्षीय रानिफ को मृत घाेषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत के बाद अफरोज  बेहाल हो गई। इंस्पेक्टर गभाना सुबोध कुमार उपाध्याय ने बताया कि स्वजन बिना किसी कार्रवाई के मासूम के शव को बुलंदशहर ले गए।

chat bot
आपका साथी