अलीगढ़ में भूपेंद्र वाष्र्णेय लगातार तीसरी बार बने उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष

अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राजीव सिंह व हरी बाबू गुप्ता होंगे जिला महामंत्री।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 08:04 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 08:07 PM (IST)
अलीगढ़ में भूपेंद्र वाष्र्णेय लगातार तीसरी बार बने उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष
अलीगढ़ में भूपेंद्र वाष्र्णेय लगातार तीसरी बार बने उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष

जासं, अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने रविवार को प्रदेश के जिलाध्यक्षों की घोषणा है। प्रदेश महामंत्री डा. दिलीप सेठ व राजेंद्र गुप्ता की सिफारिश पर भूपेंद्र वाष्र्णेय को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भूपेंद्र लगातार तीसरी बार इस पद पर नियुक्त किया गया है। यह उनकी संगठन के प्रति निष्ठा की बदौलत ही हो सका है। राजीव सिंह व हरीबाबू गुप्ता को जिला महामंत्री की कमान सौंपी गई है। राजीव सिंह को यह जिम्मेदारी लगातार दूसरी बार मिली है। इन पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन साल के लिए होगा।

भूपेंद्र वाष्र्णेय ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए जिले के विभिन्न कस्बों में व्यापार मंडल की गतिविधियों को तेज किया जाएगा। एक सप्ताह में नई कमेटी का विस्तार किया जाएगा। जिले की पांचों तहसील व कस्बों के व्यापारी प्रतिनिधियों को जिला कमेटी में स्थान दिया जाएगा। संगठन की प्राथमिकता व्यापारियों के हित में संघर्ष रहेगा। मगर गलत काम करने वालों का साथ नहीं दिया जाएगा। अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी ने ईमानदार व्यापारी का उत्पीड़न किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ प्रशासन में जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक शिकायत की जाएगी। उसके बाद भी उत्पीड़न नहीं रुका तो आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटा जाएगा। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने फिर जिम्मेदार देने के लिए प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है। व्यापार मंडल को मजबूत करने के लिए आश्वासन भी दिया है।

भूपेंद्र वाष्र्णेय को अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष मास्टर ओम प्रकाश, संयुक्त महामंत्री विशाल भगत व सर्वेश चंद्र वाष्र्णेय, प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेश चंद्र पेठा सहित तमाम पदाधिकारियों ने बधाई दी है। उम्मीद भी जताई है कि भूपेंद्र वाष्र्णेय के नेतृत्व में जिला व्यापार मंडल व्यापारियों के हित में संघर्ष करता रहेगा।

chat bot
आपका साथी