Hathras Bulgarhi Deceased Case: हाथरस के डीएम को बूलगढ़ी का कूड़ा दिखाएंगे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर, जानिए मामला

Bhim Army Chief Chandrashekharभीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद गुरुवार की रात हाथरस के गांव बूलगढ़ी में मृतका के घर पहुंच गए। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद भीम आर्मी के चीफ ने कहा कि वे रात को हाथरस में ही मृतका के घर रुकें हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 10:57 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 10:57 PM (IST)
Hathras Bulgarhi Deceased Case: हाथरस के डीएम को बूलगढ़ी का कूड़ा दिखाएंगे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर, जानिए मामला
भीम आर्मी के चीफ ने कहा कि वे रात को हाथरस में ही मृतका के घर रुकें हैं।

हाथरस, जेएनएन। भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद गुरुवार की रात हाथरस के गांव बूलगढ़ी में मृतका के घर पहुंच गए। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद भीम आर्मी के चीफ ने कहा कि वे रात को हाथरस में ही मृतका के घर रुकें हैं। कहा कि शुक्रवार को वे जिलाधिकारी कार्यालय पर 10.30 धरना देंगे। इस दौरान मीडिया को अंदर जाने से रोक रखा था। इस दौरान अंदर प्रवेश करने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद अपने समर्थकों के साथ बूलगढ़ी पहुंचे। वहां पर पसाथ प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ के अलावा तीन लोगों को गांव में पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति दी गई थी।

चंद्रशेखर ने लगाए आरोप

परिवार से मिलने के बाद भीम आर्मी चीफ ने कहा कि न्याय जन्मसिद्ध अधिकार है। यहां परिवार गंदगी के बीच रह रहा है। आसपास कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं। फीरोजाबाद में बीमारी के कारण कई लोग काल कलवित हो चुके हैं। मैं इस कूड़े को ले जाकर डीएम को दिखाऊंगा और मुख्यमंत्री को भी भेजूंगा। हम परिवार को न्याय दिलाने आए हैं। या तो मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं या फिर प्रशासनहै। हम कल प्रशासन से बात करेंगे। उन्होंने कार्यकत्ताओं से वापस लौटने की अपील की। इससे पूर्व इस दौरान और लोग भी जमा हो गए थे। बताते हैं अंदर जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। कुछ लोग और अंदर जाना चाहते थे। आपस में मारपीट होने से भरत सिंह निवासी छाता मथुरा नामक के एक व्यक्ति के सिर में चोट आ गई। वहां पहुंची महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे पीड़ित परिवार से शांति पूर्व मिलने आए थे। अलीगढ़ में प्रशासन ने नहीं रोका था। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी की मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमारी ने आरोप लगाया कि बूलगढ़ी गांव से कुछ समाज विशेष के लोग आए और हमें जबरन रोका जा रहा है। पीड़ित परिवार की ओर से एक व्यक्ति आ रहा था। उसके साथ मारपीट की गई।

chat bot
आपका साथी