अलीगढ़ में साईं मंदिर के स्थापना दिवस पर भजनों की रही धूम

मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष धर्म प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को सुबह कांकड़ आरती और दुग्धाभिषेक कार्यक्रम होगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 01:08 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 01:08 AM (IST)
अलीगढ़ में साईं मंदिर के स्थापना दिवस पर भजनों की रही धूम
अलीगढ़ में साईं मंदिर के स्थापना दिवस पर भजनों की रही धूम

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : प्रसिद्ध सिद्धपीठ मंदिर साईं बाबा, सारसौल में 21वें स्थापना दिवस पर भजन गूंजे। बरेली से आए प्रसिद्ध भजन गायक राम और श्याम के भजनों पर हर कोई झूम उठा। आएं हैं मेरे साईं शिरडी वाले, जय-जय बजरंग बली, साईं तेरा दीवाना बना दिया आदि भजनों से दोनों भाइयों ने सभी को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया।

मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष धर्म प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को सुबह कांकड़ आरती और दुग्धाभिषेक कार्यक्रम होगा। 108 नामावली हवन व श्री साईं सच्चरित्र पाठ व प्रसाद वितरण किया जायेगा। शनिवार को नि:शुल्क विशाल मेडिकल शिविर लगाया जाएगा। कार्यक्रम में राज कुमार गुप्ता, महेंद्र पंडित, रवि प्रकाश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, पंकज धीरज, राजा राजानी, रमन गोयल, विष्णु कुमार बंटी, कमल गुप्ता आदि थे।

सारे कार्य करते हैं पुण्य

अचलताल स्थित श्री गिलहराज हनुमान मंदिर में गणेश महोत्सव पर बाल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। योगी कौशलनाथ ने कहा कि गणपति भगवान सारे कार्य पुण्य करते हैं। इसलिए उन्हें प्रथम पूज्य कहा गया है। बच्चों को भजन जरूर सिखाएं। संयोजक नंदनी वाष्र्णेय ने आभार जताया। सुनील कौशलनाथ महाराज ने कहा कि बच्चों को देवी-देवताओं को स्वरूप बनाएं, जिससे वह उनके बारे में जान सकें। इससे हमारी संस्कृति और सशक्त होगी।

......

राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

जासं, अलीगढ़ : संस्कार भारती भागीरथी समिति का राधा-कृष्ण रूप सज्जा का कार्यक्रम श्री वाष्र्णेय मंदिर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें युगल जोड़ी में सुनीता व अंजू, मुकुल व मधु, नम्रता व नीरजा ने नृत्य किया। वहीं, विवेक गुप्ता, मोना, पूनम, रीना, निशि ने सामूहिक नृत्य किया। इस दौरान राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मन मोह लिया। इसमें मुख्य अतिथि नेहा वाष्र्णेय, लाजेश वाष्र्णेय, पूर्व महापौर शकुंतला भारती थीं। अध्यक्ष दुर्गेश वाष्र्णेय, महामंत्री ऊषा वाष्र्णेय व अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी