कलशयात्रा संग भागवत कथा शुरू

विजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम बघियार में शुक्रवार को छतरे वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध मंदिर पर भागवत कथा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व गांव में कलश यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 12:30 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 12:30 AM (IST)
कलशयात्रा संग भागवत कथा शुरू
कलशयात्रा संग भागवत कथा शुरू

अलीगढ़ : विजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम बघियार में शुक्रवार को छतरे वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध मंदिर पर भागवत कथा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व गांव में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ कथा स्थल से हुआ जो पूरे नगर में भ्रमण किया। इस दौरान भक्तगण डीजे एवं बैंडबाजों की मधुर धुन पर चल रहे थे। भक्ति में डूबे श्रद्धालु आस्था के नारे लगा रहे थे। वापस कथा स्थल पर पहुंचने के बाद कथावाचक रविता यादव ने धुंधकारी की कथा का वर्णन किया। भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहाकि भगवान श्रीकृष्ण की कथा सुनने से लोगों का कल्याण होता है। मनुष्य के जीवन में नई ऊर्जा का संचार भी होता है। इसलिए भागवत कथा जहां भी हो अवश्य सुनने के लिए जाना चाहिए। इस अवसर पर परीक्षित के रूप में राजेंद्र सिंह पत्नी हर प्यारी, हरि शंकर यादव पत्नी ज्ञान देवी, प्रधान जोगेंद्र सिंह, सुमन यादव, लखपत यादव, रामखिलाड़ी यादव आदि मौजूद रहे।

भागवत कथा में किया

शिव विवाह का वर्णन

गंगीरी : क्षेत्र के गांव नगला रति में गुरुवार से चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास वीनेश शास्त्री ने शिव विवाह का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि विवाह करो पर शिव के समान सिर पर गंगा रहनी चाहिए, जिससे वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहे। इस दौरान कथा पंडाल तालियों के गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस अवसर पर विनोद कुमार, सुनील कुमार, एदल सिंह, अर्चना, विनीता, प्रीति, प्रियंका, किरण, लक्ष्मी, सर्वेश आदि मौजूद थीं।

भागवत कथा से पूर्व

निकली कलश यात्रा

संसू, हरदुआगंज : क्षेत्र के गांव लुहारा में जाहरवीर बाबा की कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शुभारंभ बीजेपी के दर्जा प्राप्त मंत्री ठा. रघुराज सिंह ने ध्वज दिखाकर किया। कलश यात्रा का बैंड बाजों के साथ गांव में भ्रमण कराया गया। इस मौके तिलक सिंह, नीरज सिंह, रेखा देवी, गायत्री देवी, शिवांगी राघव, काजल राघव, सुहाना राघव, खुशी, मोहिनी चौहान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी