परिवार मिलन समारोह में बिखरी सतरंगी छठा

होली की खुमारी अभी भी छायी हुई है। विभिन्न जातीय सामाजिक व अलीगढ़ कंफैक्शनरी ने होली मिलन समारोह मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 01:42 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 01:42 AM (IST)
परिवार मिलन समारोह में बिखरी सतरंगी छठा
परिवार मिलन समारोह में बिखरी सतरंगी छठा

जासं, अलीगढ़ : होली की खुमारी अभी भी छायी हुई है। विभिन्न जातीय, सामाजिक व अलीगढ़ कंफैक्शनरी एसोसिएशन के होली-परिवार मिलन समारोह में जमकर सतरंगी छठा बिखरी। रासलीला मंडली के कलाकारों द्वारा ब्रज की संस्कृति की गूंज दिखी। श्रोताओं ने भजनों पर जमकर ठुमके लगाए। राधा-श्रीकृष्ण के स्वरूपों के साथ फूलों की होली खेली।

वाष्र्णेय समाज की सेवा में समर्पित संगठन वाष्र्णेय पहल का आयोजन गूलर रोड स्थित गायत्री पैलेस में संपन्न हुआ। लुक्का और तुक्का की ससुराल वाली होली, भाबीजी घर पर है अंगूरी भाभी और लड्डू के भैया का नाटक का मंचन हुआ। मुख्य संयोजक गौरव गुप्ता काका व सह संयोजक कन्हैया लाल, राहुल , सौरभ वाष्र्णेय व अमित का योगदान रहा। संचालन वाष्र्णेय पहल के संस्थापक विष्णु कुमार बंटी व अतुल राजाजी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर गौरव वाष्र्णेय, अमित सीए ,पंकज, अमित, शुभम गुप्ता, राहुल वाष्र्णेय, राजीव धर्मकांटा, हिमांशु, बिट्टू, राहुल,मनीष, पुनीत आदि मौजूद थे।

अलीगढ़ कंफैक्शनरी एसोसिएशन का परिवार मिलन समारोह खैर रोड स्थित मनकामेश्वर सेवा सदन में आयोजित हुआ। उद्घाटन शहर विधायक संजीव राजा ने किया। अध्यक्ष किशोर ने संगठन को मजबूती पर जोर दिया। इस मौके पर किशोर वाष्र्णेय, देवांशु केशव, शैलेंद्र, छेदालाल, हेमंत अग्रवाल, अशोक चंचल आदि मौजूद थे।

श्री अग्रवाल सर्वहितकारी समाज का मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोटयार्ड में होली मिलन समारोह हुआ। शुभारंभ हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल, भाजपा नेता डा. राजीव अग्रवाल व समाजसेवी संजीव रतन ने किया। अध्यक्षता सत्य प्रकाश अग्रवाल ने की। संयोजक देवदत्त मित्तल ने आभार व्यक्त किया। रासलीला मंडल के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। वृद्धजनों का सम्मान किया गया। अध्यक्ष रविद्र कुमार अग्रवाल, महामंत्री लटूरीमल अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर अशोक कुमार, संरक्षक मंडल जयप्रकाश, ईश्वरी प्रसाद, महेंद्र पाल गर्ग आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी