चुनाव से पहले जिले में होगा कई योजनाओं का लोकार्पण, इनकी है तैयारी Aligarh News

जिले में तमाम ऐसी योजनाएं हैं जिनका लोकार्पण नवंबर में हो सकता है। सरकार इन महत्वाकांक्षी योजनाओं का लोकार्पण करके जनता को यह बताना चाहेगी कि समय से काम पूरा कराया गया साथ ही लोगों को इससे क्या-क्या लाभ होंगे।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 03:48 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 03:48 PM (IST)
चुनाव से पहले जिले में होगा कई योजनाओं का लोकार्पण, इनकी है तैयारी Aligarh News
जिले में तमाम ऐसी योजनाएं हैं, जिनका लोकार्पण नवंबर में हो सकता है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। जिले में तमाम ऐसी योजनाएं हैं, जिनका लोकार्पण नवंबर में हो सकता है। सरकार इन महत्वाकांक्षी योजनाओं का लोकार्पण करके जनता को यह बताना चाहेगी कि समय से काम पूरा कराया गया, साथ ही लोगों को इससे क्या-क्या लाभ होंगे। चूंकि चुनाव एकदम निकट है इसलिए भाजपा जल्द से जल्द इन योजनाओं का लोकार्पण करने की तैयारी में है।

इनका होना है लोकापर्ण 

जिले में सबसे महत्वपूर्ण योजना सांकरा स्थित गंगा नदी पर बना पुल है। इस पुल की काफी समय से मांग चल रही थी। सरकार भी इसके निर्माण को लेकर काफी सक्रिय थी। इसलिए सेतु निगम को निर्देश दिया गया था कि समय से योजना को पूरा किया जा सके। पुल का निर्माण पूरी तरह से हो चुका है। यह करीब एक किमी लंबा पुल है। 24 के करीब इसपर पिलर बनाए गए हैं। सिर्फ अप्रोच मार्ग का निर्माण नहीं हुआ है। इसे पीडब्ल्यूडी को बनाना है। चूंकि यह पुल दो जिलों को जोड़ता है। अलीगढ़ और बदायूं दोनों जिले का जुड़ाव इसमें हो जाएगा। इसका लाभ चुनाव में भी मिल सकता है। चूंकि अलीगढ़ के लोगों को सांकरा पर पुल न होने से काफी लंबी दूरी तय करना पड़ता था, मगर पुल के निर्माण होने से काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं, जीटी रोड हाईवे का निर्माण भी हो गया है। यह रोड अलीगढ़ से लेकर एटा तक बनकर करीब-करीब तैयार हो गई है। इसके निर्माण से सीधे कानपुर तक जुड़ाव हो जाएगा। एटा से लेकर मैनपुरी तक रोड का निर्माण हो चुका है। अलीगढ़ से एटा तक का कार्य काफी धीमे चल रहा था, मगर चुनाव निकट आते देख कर इसका निर्माण जल्द से जल्द कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

लखनऊ जाना आसान

एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक पीपी सिंह का कहना है कि हाईवे के निर्माण का कार्य नवंबर के अंतिम सप्ताह तक हो जाएगा। कार्य को शीघ्रता से कराया जा रहा है। इस फोरलेन हाईवे के निर्माण होने से अलीगढ़ के लोगों को लखनऊ जाना काफी आसान हो जाएगा। वह कन्नौज से सीधे लखनऊ की ओर मुड़ जाएंगे। फिर उन्हें उल्टा आगरा की ओर नहीं जाना पड़ेगा। इस महत्वपूर्ण योजना का भी जल्द से जल्द लोकार्पण की तैयारी चल रही है। भाजपा नेताओं को पता है कि इसके निर्माण होने से बड़ी संख्या में लोगों को सुविधा होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में जितना काम हुआ है उतना किसी और सरकार में नहीं हुआ है। हम विकास योजना का लोकार्पण करके जनता के बीच उसकी खूबियों के बारे में बताएंगे।

chat bot
आपका साथी