अलीगढ़ पहुंचने से पहले पूर्वा एक्सप्रेस में हथियारों के बल पर यात्रियों से हुई लूटपाट Aligarh News

बीती रात हथियारों के बल पर बदमाशों ने पूर्वा एक्सप्रेस में जमकर तांडव मचाया। यात्रियों से हजारों की नकदी मोबाइल लूट लिए। जिसने भी विरोध किया। उसे बेल्टों से जमकर पीटा गया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 01:14 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 08:51 AM (IST)
अलीगढ़ पहुंचने से पहले पूर्वा एक्सप्रेस में हथियारों के बल पर यात्रियों से हुई लूटपाट Aligarh News
अलीगढ़ पहुंचने से पहले पूर्वा एक्सप्रेस में हथियारों के बल पर यात्रियों से हुई लूटपाट Aligarh News

 अलीगढ़ (जेएनएन): बीती रात हथियारों के बल पर बदमाशों ने पूर्वा एक्सप्रेस में जमकर तांडव मचाया। यात्रियों से हजारों की नकदी, मोबाइल लूट लिए।  जिसने भी विरोध किया। उसे बेल्टों से जमकर पीटा गया। जिसके चलते कई यात्री घायल हो गए। घायलों को टूंडला सीएचसी पर भर्ती कराया गया।

अलीगढ़ स्‍टेशन पर दर्ज हुई रिपोर्ट

घटना बुधवार रात्रि करीब आठ बजे की है। नई दिल्ली से बिहार जा रही पूर्वा एक्सप्रेस के जनरल कोच में पहले से सवार चार बदमाशों ने ट्रेन के अलीगढ़ स्टेशन पहुंचने से पहले लूटपाट शुरू कर दी। तमंचा दिखाते हुए यात्रियों को चुप करा दिया गया। नई दिल्ली से बिहार शादी समारोह में शामिल होने जा रहे अक्षय दुबे (22), विष्णु दुबे (25) पुत्रगण शशिकांत दुबे निवासी दिलशाद गार्डन दिल्ली व पप्पूराय (22) पुत्र सुभाष राय निवासी मुथर खबासपुर, गोरखटूला, जिला आरा बक्सर बिहार ने विरोध किया तो उन्हें बेल्टों से पीट कर घायल कर दिया। मारपीट होते देख सभी यात्री दहशत में आ गए। बदमाशों ने अक्षय से 3700 रुपये व मोबाइल, विष्णु दुबे से 3150 रुपये व मोबाइल, पप्पूराय से 2300 रुपये, मोबाइल व अन्य यात्रियों से भी नकदी व मोबाइल लूट लिए। ट्रेन के अलीगढ़ स्टेशन पहुंचने से पूर्व ही बदमाश ट्रेन से उतरकर भाग गए। इस दौरान ट्रेन में पुलिस के जवान दूर-दूर तक नजर नहीं आये। दहशत के चलते यात्री अलीगढ़ स्टेशन पर शिकायत दर्ज नहीं करा पाए। ट्रेन के रात्रि करीब सवा 9बजे टूंडला स्टेशन पहुंचने पर यात्री मुकदमा दर्ज कराने टूंडला जीआरपी थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय घटना स्थल अलीगढ़ बताते हुए उन्हें चलता कर दिया। घायल यात्री उपचार कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला पहुंचे। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देने के साथ ही, परिजनों को घटना की जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी