Cyber crime : वाट्सएप अपडेट करने का लिंक आए तो सावधान हो जाएं Aligarh news

साइबर ठग आएदिन नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक तरीका अब वाट्सएप पर देखने को मिल रहा है। यहां एक लिंक भेजा जाता है जिसमें दावा किया जाता है कि आपका वाट्सएप गुलाबी रंग का हो जाएगा और नए फीचर जुड़ जाएंगे।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 01:25 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 02:12 PM (IST)
Cyber crime : वाट्सएप अपडेट करने का लिंक आए तो सावधान हो जाएं Aligarh news
साइबर ठग आएदिन नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। साइबर ठग आएदिन नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक तरीका अब वाट्सएप पर देखने को मिल रहा है। यहां एक लिंक भेजा जाता है, जिसमें दावा किया जाता है कि आपका वाट्सएप गुलाबी रंग का हो जाएगा और नए फीचर जुड़ जाएंगे। ऐसा मैसेज आए तो सतर्क हो जाए। अगर आपने लिंक को क्लिक किया तो आपका वाट्सएप हैक हो सकता है। साइबर विशेषज्ञों ने इसे लेकर लोगों को आगाह किया है। 

साइबर ठगों ने इंटरनेट मीडिया पर बिछाया जाल

लाकडाउन में पिछले साल साइबर ठगों ने इंटरनेट मीडिया पर जाल बिछा दिया था। अब फिर से कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए लोग घरों में हैं और शातिरों ने अपना जाल  बिछाना शुरू कर दिया है। इनमें फिशिंग सबसे आम तरीका है यानी फेक काल के जरिये लोगों को झांसे में लेकर ठगी की जाती है। इसी क्रम में अब वाट्सएप पर एक लिंक भेजा जा रहा है। इसमें दावा किया जाता है कि आपका वाट्सएप गुलाबी रंग का हो जाएगा या फिर इसमें अपडेट फीचर जुड़ जाएंगे। लिंक को क्लिक करते ही उपयोगकर्ता का फोन हैक हो जाता है। साइबर एक्सपर्ट कहते हैं कि इस लिंक के जरिये वायरस फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। वाट्सएप पर इस तरह के किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। लिंक पर क्लिक करते ही फोन का उपयोग करना भी मुश्किल हो जाएगा। अगर वाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो किसी भी तरह से अनावश्यक लिंक को न खोेलें।

chat bot
आपका साथी