धूमधाम से मना बरौली विधायक का जन्मदिवस

बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह का 76वां जन्मदिवस गुरुवार को कस्बा समेत क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समर्थकों व ग्रामीणों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 01:03 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 01:03 AM (IST)
धूमधाम से मना बरौली विधायक का जन्मदिवस
धूमधाम से मना बरौली विधायक का जन्मदिवस

अलीगढ़ : बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह का 76वां जन्मदिवस गुरुवार को कस्बा समेत क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समर्थकों व ग्रामीणों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। केक काटकर व लड्डू बांटते हुए खुशी का इजहार किया। कई स्थानों पर हवन यज्ञ व भंडारे हुए। कस्बा में कैंप कार्यालय पर हवन यज्ञ में बड़ी संख्या में समर्थकों ने भाग लिया। इस मौके पर बरौली विधायक ने कहा कि आज जिस भी मुकाम पर हूं जनता की बदौलत हूं। जनता ने जो प्यार दिया है इसके हमेशा ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे जनता के हर सुख, दुख में भागीदार हैं। यहां पर विजय कुमार सिंह पप्पू, सुशील गुप्ता, विपिन कुमार सिंह, राकेश शर्मा प्रधान, सतेंद्र सिंह भोला, नाहर सिंह, यशपाल सिंह संजू, सुरेश शर्मा, राकेश सिंह, अजीत सिंह, डा. डीएन रावत, मुकेश कुमार, दिग्विजय सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हिमांशु माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। वीरपुरा में अड्डे पर हवन यज्ञ के साथ भंडारा हुआ। यहां भाजपा किसान मोर्चा के जिलामंत्री दलवीर सिंह, पवन कुमार सिंह, कुंवर आनंदवर्धन सिंह, कान्हा प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह, कृष्णपाल सिंह, किशनपाल सिंह, विनोद शर्मा, डा. सुशील गौतम, दिगंबर सिंह, रमेशपाल सिंह, कृष्णा ठाकुर, लाखन सिंह, मक्खनलाल शर्मा, गुड्डा बीडीसी, विशाल, राजा आदि मौजूद रहे। दौरऊ मोड़ पर अशोक कुमार आजाद प्रधान, विनय कुमार, कालीचरन प्रधान, आर्दश कुमार, राजवीर सिंह, देवीशरन सूर्यवंशी, रामअवतार आदि ने केक काटकर खुशी मनाई। सौंगरा गांव में समर्थकों ने केक काटकर मिष्ठान का वितरण करते हुए पूर्व मंत्री के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। यहां भोला प्रधान, प्रमोद गौड़, नखलेश्वर शर्मा, गिरीश शर्मा, ठा. कुक्की सिंह, महेंद्र विराट, शेरपाल सिंह, राहुल ठाकुर, अइया पंडित, शेरपाल सिंह, नंदकिशोर तिवारी, महिपाल सिंह, छोटे, संजय शर्मा, जगदीश आचार्य, अभय पंडित आदि मौजूद रहे। विसारा में बंटी सिंह, राहुल प्रधान आदि ने केक काटने के साथ मिष्ठान का वितरण कराया।

जवां : क्षेत्र के गांव मेमड़ी व जवां ब्लाक पर हवन कर उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की गई। ब्लाक प्रमुख हरेंद्र सिंह व भाजपा नेता अजय सिंह के नेतृत्व में हवन किया व केक काटा गया। इस अवसर पर मोम राज सिंह, बीडीओ उमाकांत मुद्गल, सुनीता गोस्वामी, ओम प्रकाश भारद्वाज, संजय शर्मा, सुनील सिंह, विशाल, सुभाष शर्मा, तेज प्रकाश गोस्वामी, मनोज सिंह, शिव कुमार चौहान, मोनू गौतम, लल्लू प्रधान, उदयवीर सिंह व विजय वीर सिंह आदि प्रमुख थे। मेमड़ी में चौधरी लक्ष्मण सिंह व तेजवीर सिंह के नेतृत्व में हवन हुआ। इस अवसर पर विजय वीर सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, नीरज वर्मा, मनवीर सिंह,राजू बौली, राजन फौजी, सुकंदर कुशवाहा, योगेंद्र सिंह प्रधान, सौरभ, सत्येंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, रैली सिंह, मनोज वर्मा, वेद प्रकाश वर्मा व राजेंद्र सिंह आदि थे।

कासिमपुर पावर हाउस स्थित होली एंजिल पब्लिक स्कूल में हवन कर उनकी लंबी आयु की कामना की गई। इस दौरान विपिन चौहान, वीरेश चौहान, निरंजन सिंह चौहान, उमेश यादव, नरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू प्रधान, राम कुमार जादौन, जगदीश चौहान, संजय प्रधान, ओम पाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी