Accident on Aligarh Ramghat Road : अलीगढ़ में केले से भरा ट्रक पलटा, चालक घायल, रास्‍ता जाम

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मीनाक्षी पुल पर शुक्रवार तड़के एक ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी साइड आकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक चालक को नींद की झपकी आने के चलते हादसा हुआ है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:13 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:13 AM (IST)
Accident on Aligarh Ramghat Road : अलीगढ़ में केले से भरा ट्रक पलटा, चालक घायल, रास्‍ता जाम
हादसे से एक तरफ रखा रास्ता बाधित हो गया। इस की वजह से जाम हुआ है।

अलीगढ़, जेएनएन। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मीनाक्षी पुल पर शुक्रवार तड़के एक ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी साइड आकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, चालक को नींद की झपकी आने के चलते हादसा हुआ है। इससे एक तरफ रखा रास्ता बाधित हो गया। इस की वजह से जाम हुआ है। लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाने का प्रयास करने में लगी है।चालक के नियंत्रण खोने के वजह से हादसा हुआ। हालांकि उसे हल्की चोट आई है। ट्रक धौलपुर से आ रहा था। कहां जा रहा था, इसकी जानकारी की जा रही है। साथ ही क्रेन की मदद को ट्रक को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

ऐसे हुआ अलीगढ़ में हादसा

शुक्रवार तड़के करीब चार बजे राजस्थान के धौलपुर से केले से भरा एक ट्रक रामघाट रोड की तरफ जा रहा था। दुबे के पड़ाव से चढ़कर रामघाट रोड की तरफ उतरते वक्त चालक को अचानक झपकी आ गई। इसके चलते ट्रक अनियंत्रित हो गया और रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी साइड उल्टा पलट गया। इसे देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने चालक को बामुश्किल निकाला। हालांकि उसे हल्की चोट आई हैं। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है। इधर, रामघाट रोड से दुबे के पड़ाव को जाने वाला रास्ता बाधित हो गया। पुलिस को वाहनों को पुल के नीचे और दूसरी साइड से डायवर्ट करके निकाला। सुबह साढ़े 10 बजे तक ट्रक को हटाया नहीं जा सका था। सिविल लाइन थाना प्रभारी वीपी गिरी ने बताया कि चालक के नियंत्रण खोने के वजह से हादसा हुआ। हालांकि उसे हल्की चोट आई है। ट्रक धौलपुर से आ रहा था। कहां जा रहा था, इसकी जानकारी की जा रही है। साथ ही क्रेन की मदद को ट्रक को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी