कैंडल मार्च निकालकर बल्लभगढ़ की मृतका को दी श्रद्धांजलि

जनपद अलीगढ़ के इगलास के क्षेत्र के गांव तोछीगढ़ में परोपकार सामाजिक सेवा संस्था के तत्वावधान में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान बल्लभगढ़ की मृतका को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए फांसी की सजा की मांग की गई।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 08:25 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 08:25 AM (IST)
कैंडल मार्च  निकालकर बल्लभगढ़ की मृतका को दी श्रद्धांजलि
बल्लभगढ़ की मृतका को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

अलीगढ़, जेएनएन। जनपद अलीगढ़ के इगलास के क्षेत्र के गांव तोछीगढ़ में परोपकार सामाजिक सेवा संस्था के तत्वावधान में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान बल्लभगढ़ की मृतका को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सरकार से दोषियों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई करते हुए फांसी की सजा की मांग की गई।

 बेटियों की रक्षा देश की रक्षा

अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि बल्लभगढ़ में मृतका की कॉलेज के सामने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। आए दिन महिलाओं के साथ घटनाए हो रही है। देश में महिला सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक है। सरकार के साथ हम सभी का भी ये दायित्व बनता है कि हम भी बेटियों की सुरक्षा का संकल्प लें। मनोज ठैनुआं ने कहा कि बेटियों की रक्षा देश की रक्षा है। बेटियों की सुरक्षा पर आज ध्यान देने की जरूरत है। भगवान ने सृष्टि की रचना करते समय महिला-पुरुषों को बराबर के अनुपात में रखा है। हमें बेटियों के प्रति अपनी सोच बदलनी होगी। इस दौरान सभी को बेटियों की सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर मनोज ठैनुआं, भोलू चौधरी, सुशील चौधरी, मोनू ठैनुआं, पवन चौधरी, गौरव चौधरी, बबलू, ब्रजेश गौतम, पवित्र शर्मा, लोकेंद्र, आशीष, लकी, सूरज, सौनू गुप्ता, सलमान, साजन, मनवीर, साधना, अजय, आकाश आदि थे।

chat bot
आपका साथी