अलीगढ़ में विकास की राह तक रहीं बदहाल गलियां, ऐसे हैं अनेक जगहों पर हालात

गंदगी के बजबजाती गलियों में नगर निगम के स्वच्छता के दावे ढकोसले साबित हो रहे हैं। जिन गलियों की ओर देख राहगीर रास्ता बदल लेते हैं उन्हीं में कई परिवार रहते हैं। जरूरी काम होने पर ही यहां लोग घरों से निकलते हैं।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 09:37 AM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2021 09:37 AM (IST)
अलीगढ़ में विकास की राह तक रहीं बदहाल गलियां, ऐसे हैं अनेक जगहों पर हालात
गंदगी के बजबजाती गलियों में नगर निगम के स्वच्छता के दावे ढकोसले साबित हो रहे हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। गंदगी के बजबजाती गलियों में नगर निगम के स्वच्छता के दावे ढकोसले साबित हो रहे हैं। जिन गलियों की ओर देख राहगीर रास्ता बदल लेते हैं, उन्हीं में कई परिवार रहते हैं। जरूरी काम होने पर ही यहां लोग घरों से निकलते हैं, वरना दुर्गंध के चलते खिड़की-दरवाजे तक नहीं खुलते। ऐसे हालात इन दिनों मोहल्ला सराय मियां के बने हुए हैं। क्षेत्रीय लोग बदहाली से निकात दिलाने की कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे।

यह है वार्ड 25 के हालात

देहलीगेट क्षेत्र के वार्ड 25 में सराय मियां जंगलगढ़ी घनी आबादी का इलाका है। स्थानीय लोगों की मानें तो यहां वर्षों से कोई विकास कार्य नहीं कराया गया। सड़कें उखड़ चुकी हैं, नालियां क्षतिग्रस्त हो गईं। नालियों का पानी सड़कों पर बहता है। सफाई कर्मचारी यहां झांकते तक नहीं। क्षेत्र की बदहाल दशा से नगर निगम अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया। निगम के वाट्सग्रुप पर शिकायतें की गईं। जवाब में मौके पर टीम भेजने का अधिकारी दिलासा देते रहे, लेकिन कोई पहुंचता नहीं। नौशाद ने बताया कि बुधवार को भी नगर निगम के सह मीडिया प्रभारी द्वारा बनाए गए ग्रुप पर फोटो पोस्ट कर अनुरोध किया था। बताया गया कि सेनेटरी इंस्पेक्टर को भेजा जा रहा है। देरशाम तक कोई नहीं पहुंचा। निगम के लापरवाह रवैये के चलते बच्चे बीमार पड़ रहे हैं, लोग काफी परेशान हैं। उधर, गौंडा रोड पर भी दयनीय हालात बने हुए हैं। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। बारिश में यह कूड़ा सड़क पर बिखर गया है।

क्षेत्र में बहुत बुरे हालात हैं। गलियाें में निकलना मुश्किल है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन नगर निगम सुनवाई नहीं कर रहा।

मोइन मोनू, सचिव वक्फ शाहजमाल कब्रिस्तान

नाली, सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। सड़कों पर गंदा पानी भरा रहता है। सफाई कर्मचारी आते ही नहीं। न ही निगम अधिकारी यहां दौरा करने आते।

अनस इकराम

chat bot
आपका साथी