Ayodhya Ramjanm Temple News: पूरा हो गया 500 साल का पुराना सपना Hathras News

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ रामभक्तों का करीब पांच सौ साल पुराना सपना साकार गया है। जिले के रामभक्तों में गजब का उत्साह रहा।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:43 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:43 PM (IST)
Ayodhya Ramjanm Temple News: पूरा हो गया 500 साल का पुराना सपना Hathras News
Ayodhya Ramjanm Temple News: पूरा हो गया 500 साल का पुराना सपना Hathras News

हाथरस जेएनएन: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ रामभक्तों का करीब पांच सौ साल पुराना सपना साकार गया है। जिले के रामभक्तों में गजब का उत्साह रहा। सुबह से ही हिंदुत्ववादी संगठनों का उल्लास देखते ही बन रहा है। शहर को भगवा रंग में रंगने की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। खासकर पुराना शहर तो भगवामय नजर आया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल आदि संगठनाेें ने  दीपावली पर्व मनाने की ठान ली है। हिंदुत्ववादी संगठनों के सभी कार्यालय दीपों से जमगम हो उठेंगे। वहीं, शहर में भी लोग अपने घरों पर दीपक रखेंगे। 

बोले राम भक्त

मंदिर के लिए आंदोलन सैकड़ों साल से चल रहा था। 1992 में रमनपुर आदि क्षेत्रों से करीब पचास लोगों का जत्था लेकर अयोध्या गए थे। भूखे-प्यासे रहकर पुलिस के डंडे भी खाए। अब खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

-हरप्रसाद शर्मा, रमनपुर

पिताजी के साथ पहली बार 1990 में अयोध्या गए थे। वहां पिताजी के साथ  गिरफ्तारी दी थी। कई बार अयोध्या जाना हुआ। शहर में भी कई बार आंदोलन में सहभागिता की। मंदिर निर्माण से पूरा परिवार खुश है।

-सुनीत आर्य, कमला बाजार

महिलाएं पुलिस से डरा करती थीं। उन्हें उत्साहित करते हुए कारसेवकों के साथ महिलाओं को लेकर अयोध्या गई। वहां गिरफ्तारियां भी दीं। मंदिर निर्माण होते देखना सौभाग्य की बात है।

-कैलासी देवी रमनपुर

40 लोगों को पुलिस ने आगरा सेंट्रल जेल 45 दिनों के लिए भेजा था। उनमें महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश आदि से भी राम भक्त थे। वहां हमने शाखाएं लगाते हुए जेल में समय बिताया। मंदिर निर्माण होते देख बेहद खुशी हो रही है। 

-अनूप अग्रवाल, नवल नगर

chat bot
आपका साथी