Audience Shortage : नावल्टी व अप्सरा सिनेमा हॉल पर लटके ताले Aligarh News

सिनेमा घरों में फिल्म देखने के शौकीन लोगों के लिए के लिए महत्वपूर्ण खबर है। शहर का सबसे पुराने नावल्टी व अप्सरा सिनेमा हॉल पर ताले पड़ गए हैं। कोरोना काल में घाटे के चलते संचालकों ने यह फैसला लिया है।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 07:23 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 07:23 AM (IST)
Audience Shortage : नावल्टी व अप्सरा सिनेमा हॉल पर लटके ताले Aligarh News
सिनेमा घरों में फिल्म देखने के शौकीन लोगों के लिए के लिए महत्वपूर्ण खबर है।

अलीगढ़, सुरजीत पुंढीर। सिनेमा घरों में फिल्म देखने के शौकीन लोगों के लिए के लिए महत्वपूर्ण खबर है। शहर का सबसे पुराने नावल्टी व अप्सरा सिनेमा हॉल पर ताले पड़ गए हैं। कोरोना काल में घाटे के चलते संचालकों ने यह फैसला लिया है। इन संचालकों ने प्रशासन को लिखित में बंद करने के लिए आवेदन भी दिया है। ऐसे में अब दर्शक यहां फिल्म नहीं देख पाएंगे। वहीं, इन दोनों के बंद होने से राजस्व विभाग को हर महीने पांच लाख का घाटा झेलना पड़ेगा। अन्य सिनेमा घरों से भी कोरोना महज 10 फीसद राजस्व ही आ रहा है।

सिनेमा के संचालक ने बंद करने का फैसला लिया

जिले भर में कुल छह सिनेमा हॉल संचालित हैं। इनमें तीन मल्टीफ्लेक्स व तीन साधारण सिनेमा घर हैं। लॉकडाउन के दौरान सरकार ने इन्हें बंद करने का फैसला लिया। मार्च में संचालकों ने इन पर ताले डाले दिए। इसके बाद पांचवें अनलॉक के दौरान इन्हें खोलने का फैसला लिया। अक्टूबर में इसके आदेश जारी हुए, लेकिन संचालकों के पास दर्शकों को दिखाने के लिए नई फिल्में नहीं थीं। ऐसे में पुरानी फिल्मों का ही प्रदर्शन करना पड़ा। ऐसे में मल्टीफ्लेक्स ने भी टिकटें सस्ती कर दीं।जिले में सभी सिनेमा घर शुरू हुए, लेकिन सस्ती टिकटों के चलते लोगों ने साधारण सिनेमा घरों में जाना बंद कर दिया है। ऐसे में घाटा होने लगा। पिछले दिनों अप्सरा सिनेमा के संचालक ने बंद करने का फैसला लिया। वहीं, नावल्टी के संचालक ने कोरोना के बाद महज एक-दो दिन ही संचालन किया। ऐसे में अब इन दोनों सिनेमा घरों ताले पड़ गए हैं। 

10 फीसद राजस्व 

जिले में सिनेमा हॉल से प्रशासन को कोरोना से पहले हर महीने 50 लाख का राजस्व मिलता था, लेकिन कोरोना के बाद दर्शक इनसे छिटक गए। फिल्में भी नई नहीं आ रही हैं। ऐसे में अब महज 10 फीसद लोग ही फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। इससे राजस्व को तगड़ा झटका लग रहा है। महज 10 लाख रुपये महीने ही राजस्व आ रहा है।

सौ से ऊपर 18 फीसद जीएसटी 

सरकार ने सिनेमा घरों को भी जीएसटी में शामिल कर लिया है। शुरुआत में 18 फीसद जीएसटी का नियम तय किया गया, लेकिन संचालकों ने इस पर विरोध जताया। ऐसे में अब 100 रुपये से नीचे की टिकट पर 12 फीसद जीएसटी है। वहीं, इससे ऊपर की टिकट पर 18 फीसद चार्ज लगता है। इससे भी राजस्व का ग्राफ गिर रहा है।

नावल्टी व अप्सरा के मालिकों ने सिनेमा घर बंद करने के लिए लिखित में दे दिया है। अब इनसे राजस्व नहीं वसूला जाएगा। वहीं, अन्य सिनेमा घरों से भी महज 10 से 15 फीसद ही राजस्व आ रहा है। 

एमपी सिंह, वाणिज्य कर अधिकारी

chat bot
आपका साथी