अष्टमी को सुबह से देवी मंदिरों पर उमड़ा आस्था का सैलाव Aligarh news

वरात्र पर्व पर शनिवार को सुबह से ही मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। दुर्गाअष्टमी के दिन सभी प्रमुख मंदिरों के अलावा घराें भी यह पर्व आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया। नवरात्र पर्व का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है।

By Parul RawatEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 12:22 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 12:22 PM (IST)
अष्टमी को सुबह से देवी मंदिरों पर उमड़ा आस्था का सैलाव Aligarh news
शनिवार को सुबह से ही मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी

हाथरस, जेएनएन : नवरात्र पर्व पर शनिवार को सुबह से ही मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। दुर्गाअष्टमी के दिन सभी प्रमुख मंदिरों के अलावा घराें भी यह पर्व आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया।


माता रानी की हुई विशेष पूजा अर्चना 

नवरात्र पर्व का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। श्रद्धालुओं द्वारा यह पर्व लगातार नौ दिनों तक मनाया जाता है। इसमें अष्टमी व नवमी को माता रानी की विशेष पूजा की जाती है। शनिवार को अष्टमी के दिन सभी प्रमुख देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं का सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया था। हाथों में पूजा की थाली लेकर महिला व पुरुष श्रद्धालु मंदिरों में माता रानी की पूजा-अर्चना कर रहे थे।


मंदिरों में उमड़ी भीड़

शहर में बोहरे वाली देवी, मां चामुंड़ा आदि प्रमुख मंदिरों पर खूब भीड़ रही। घरों में भी माता की चौकी सजाकर परिवार सहित श्रद्धालुओं ने पूजा कर स्वजन की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। वहीं देहात के सहपऊ में भद्रकाली, सादाबाद के कुरसंडा में कुष्मांडा, सासनी में मां कंकाली व बिसाना में मां तारागढ़ वाली के मंदिरों आस्था का सैलाव सुबह से ही उमड़ने लगा था।

chat bot
आपका साथी