UP Assembly Election 2022 : साइकिल पर सवार होते ही हाथी पर भड़के ऋषि, बोले - टिकट मांगने पर पार्टी से बाहर का रास्‍ता दिखाती हैं बहन जी

अलीगढ़ जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी में शामिल हुए बसपा से मंडल कोआर्डिनेटर रहे ऋषि चौहान ने कहा कि बसपा अपनी रीति-नीति से भटक चुकी है। पार्टी में वाल्मीकि समाज को सम्मान नहीं दिया जाता न ही राज्यसभा और लोकसभा की टिकट दी जाती।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 11:17 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 11:50 AM (IST)
UP Assembly Election 2022 : साइकिल पर सवार होते ही हाथी पर भड़के ऋषि, बोले - टिकट मांगने पर पार्टी से बाहर का रास्‍ता दिखाती हैं बहन जी
समाजवादी पार्टी में शामिल हुए बसपा से मंडल कोआर्डिनेटर रहे ऋषि चौहान।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी में शामिल हुए बसपा से मंडल कोआर्डिनेटर रहे ऋषि चौहान ने कहा कि बसपा अपनी रीति-नीति से भटक चुकी है। पार्टी में वाल्मीकि समाज को सम्मान नहीं दिया जाता, न ही राज्यसभा और लोकसभा की टिकट दी जाती। टिकट मांगने पर बहन जी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा देती हैं। रामघाट रोड स्थित होटल में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि यही वजह है कि 25 साल तक बसपा में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाने के बाद पार्टी से उनका मोह भंग हो गया।

सपा के प्रत्‍येक वर्ग और समाज को मिला सम्‍मान

पूर्व एमएलसी महेश आर्य ने कहा कि दो साल पहले वह भी बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए थे। बसपा के बैनर तले समाज के हित में लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती। सपा ने प्रत्येक वर्ग और समाज को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। डेढ़ करोड़ नौकरियां खत्म कर दी गईं। शराब प्रकरण में आरोपित रेनू शर्मा की मौत पर उन्होंने कहा कि सपा शुरू से प्रकरण में सीबीआइ जांच की मांग कर रही है। लेकिन सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की। रेनू शर्मा की मौत की यही वजह है। जांच होती तो निर्दोष लोग जेल न जाते। प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक जफर आलम, जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता, पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इश्हाक, मनोज यादव, डा. गुलिस्ताना भी मौजूद थे।

समाज के आखिरी व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना ही समाजवाद

अलीगढ़ । सिविल लाइंस क्षेत्र के शहंशाहबाद, जमालपुर में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सपा नेता सलमान शाहिद ने कहा है कि आज के ही दिन पांच दिसंबर 1989 को समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। ये दिन हमारे लिए ऐतिहासिक है। नेता जी ने समाजवाद के उस उद्देश्य को महत्व दिया जिसमें समाज के आखिरी व्यक्ति के चहरे पर मुस्कान लाना ही समाजवाद की असली पहचान है। उनकी इस परंपरा का निर्वहन आज भी किया जा रहा है। जरूरत मंदों की सेवा जारी रहेगी। इस मौके पर उन्होंने जरूरत मंदों को कंबल भी बांटे। कार्यक्रम में पार्षद नासिर अली चांद, वार्ड अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहसिन मेवाती, आरिफ सिद्दीकी, एमए खान, आस मोहम्मद चौहान, इरफान खान, जफरुद्दीन मलिक, महबूब, पुनीत धनगर, साजिद अली खान, इक़रार ठाकुर आदि मौजूद रहे।

सपा सरकार बनी तो हर स्कूल होगा माडल

अलीगढ़ । अतरौली विधानसभा के गांव तरांची में रविवार को आयोजित जनसभा में सपा नेता डा. डीआर यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार बनी तो हर स्कूल माडल होगा। लोधी समाज के लोगों को संबोधित कर रहे सपा नेता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ दिखावा करती है। जनसभा में मिथिलेश, सुनीता देवी, गौरीशंकर, गजेंद्र लोधी, अनीता लोधी, राकेश लोधी, हरीश कुमार, अजय कुमार, राजकुमार राजपूत, लोकेश गंगा, चंद्रपाल, मीरा देवी, सोनपाल, महेंद्र सिंह आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी