Badminton Competition : दोनों वर्गों में आर्यभट्ट हाउस ने मारी बाजी Aligarh news

इगलास कस्बा के गौंडा मार्ग स्थित राधा इंटरनेशनल अकादमी में सोमवार को इंटर हाउस बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाओं के चार हाउस द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुकाबले में बालक व बालिका दोनों वर्गों में आर्यभट्ट हाउस ने बाजी मारी।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 02:28 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 02:28 PM (IST)
Badminton Competition : दोनों वर्गों में आर्यभट्ट हाउस ने मारी बाजी Aligarh news
रोमांचक मुकाबले में बालक व बालिका दोनों वर्गों में आर्यभट्ट हाउस ने बाजी मारी।

अलीगढ़, जेएनएन : इगलास कस्बा के गौंडा मार्ग स्थित राधा इंटरनेशनल अकादमी में सोमवार को इंटर हाउस बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाओं के चार हाउस द्वारा प्रतिभाग किया गया। टीमों के मध्य हुए रोमांचक मुकाबले में बालक व बालिका दोनों वर्गों में आर्यभट्ट हाउस ने बाजी मारी।

रोमांचक रहा मुकाबला

पहला मुकाबला आर्यभट्ट हाउस व रमन हाउस के मध्य हुआ। जिसमें आर्यभट्ट हाउस के खिलाड़ी निखिल व हर्षबर्धन ने विरोधी टीम को 21-16 से मात दी। वहीं बालिका वर्ग में आर्यभट्ट हाउस की पूजा व सोनम ने टैगोर हाउस को 21-19 से हराया। विजेताओं को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक डा. नीता शर्मा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी आवश्यक है। खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। प्रधानाचार्य अजय कुमार भारद्वाज ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रतिभाओं को आगे बढऩे का मौका मिलता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल में भी रु चि रखनी चाहिए। तमाम विद्यार्थियों ने खेल में क्षेत्र में आगे बढ़कर देश का गौरव बढ़ाया है। इस मौके पर कोच मेघराज सिंह, विपिन वशिष्ठ, सुभागी शर्मा, तरु न गुप्ता, समशाद आलम, भुवनेश, निमेश, हरीश आदि थे।

chat bot
आपका साथी