3000 दिग्गजों के बीच जिले के एकलव्यों का सबसे बड़ा दल मचा रहा खलबली Aligarh News

एकलव्य हजारों की संख्या में अपना दमखम दिखाने को तैयार हो गए हैं। सभी अन्य जिलों के मुकाबले अलीगढ़ का सबसे बड़ा दल प्रतिद्वंद्वियों में खलबली मचाने का काम कर रहा है। किसी भी जिले से डेढ़ दर्जन से ज्यादा महारथी मुकाबले में नहीं उतरे हैं।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 05:46 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 05:46 PM (IST)
3000 दिग्गजों के बीच जिले के एकलव्यों का सबसे बड़ा दल मचा रहा खलबली Aligarh News
एकलव्य हजारों की संख्या में अपना दमखम दिखाने को तैयार हो गए हैं।

अलीगढ़, जेएनएन।  राज्यस्तर पर जिले के एकलव्य हजारों की संख्या में अपना दमखम दिखाने को तैयार हो गए हैं। सभी अन्य जिलों के मुकाबले अलीगढ़ का सबसे बड़ा दल प्रतिद्वंद्वियों में खलबली मचाने का काम कर रहा है। किसी भी जिले से डेढ़ दर्जन से ज्यादा महारथी मुकाबले में नहीं उतरे हैं। मगर अलीगढ़ जिले से ये कारनामा भी किया जा रहा है। हालांकि सभी के मुकाबले पहले दिन यानी 26 फरवरी को नहीं होने हैं लेकिन पहले दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय स्तर व आलइंडिया स्तर पर चमक बिखेर चुके महारथियों ने अपनी उपस्थिति लगाकर प्रतिद्वंद्वियों में टेंशन का माहौल बना दिया है।

 

43वीं उत्तर प्रदेश राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता गाजियाबाद में कराई जा रही है। ये 26 फरवरी से पांच मार्च तक आयोजित होगी। इसका उदघाटन शुक्रवार को दीप मेमोरियल पब्लिक स्कूल गाजियाबाद में किया गया। मुख्य अतिथि डा. पी कुमार ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता में यूपी टीम मैनेजर, अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेफरी व निशानेबाज वेदप्रकाश शर्मा बतौर ज्यूरी शिकरत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में तमाम जिलों से लगभग 3000 शूटर्स प्रतिभाग कर रहे हैं। मगर किसी अन्य जिले से 18 निशानेबाजों का दल प्रतिभाग नहीं कर रहा। केवल अलीगढ़ ही ऐसा जिला है जहां से 18 निशानेबाज मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार खड़े हैं। राज्य राइफल संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली उक्त प्रतियोगिता 26 फरवरी से पांच मार्च तक होनी है, लिहाजा वर्गवार निशानेबाज अपने-अपने इवेंट में प्रतिभाग करेंगे। 50 मीटर,  25 मीटर की प्रतियोगिता नोएडा के स्टेडियम में और 10 मीटर एयर पिस्टल और एयर राइफल के रास्ट्रीय निशानेबाजों के मैच दीप मेमोरियल पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद में होंगे। उसके पीछे दीप मेमोरियल पब्लिक स्कूल में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज है जिसका निर्माण हाल ही में खुद वेदप्रकाश शर्मा ने कराया है। इस प्रतियोगिता से 10 दिन पहले इसी रेंज पर दिल्ली स्टेट शूटिंग चैंपिनशिप का आयोजन कराया गया था।

अलीगढ़ से महारथी मैदान में

अलीगढ़ से निशानेबाज चित्रांशी शर्मा, दीया वशिष्ठ, अरनी शर्मा, यशाशा शर्मा, रितेश शर्मा, रिदम शर्मा, तनुश्री तोमर, लुबना, शफीक, मानव शर्मा, चंद्रय सिंह चौधरी, धीरज कुमार नंदा, धीरज ठाकुर, सूरज सिंह, दीपक कुमार, कुनाल सैनी, अवधेश कुमार सिंह, मोहम्मद दानिश प्रतिभाग कर रहे हैं। ये सभी अलीगढ़ में लक्ष्य शूटिंग एंड स्पोट्र्स अकादमी में प्रशिक्षण लेते हैं। इंस्टीट्यूट संरक्षक डा. उमा बनर्जी ने सभी चयनित निशानेबाजों को सम्मानित करने की घोषणा भी की है।

chat bot
आपका साथी