Hello Doctor : क्या गर्दन व कमर में दर्द से परेशान हैं, लीजिए परामर्श

खानपान की बदलती आदतों व व्यायाम से दूरी से हर तीसरा-चौथा व्यक्ति हड्डियों की परेशानी से जूझ रहे हैं। बदली लाइफ स्टाफ से गर्दन व कमर में दर्द की समस्या घर-घर पहुंच गई है। बड़े-बुजुर्ग ही नहीं युवा भी ऐसी समस्याएं बता रहे हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 11 Aug 2021 06:24 AM (IST) Updated:Wed, 11 Aug 2021 06:24 AM (IST)
Hello Doctor : क्या गर्दन व कमर में दर्द से परेशान हैं, लीजिए परामर्श
तीन बजे से चार बजे तक फोन नंबर 7351124145 पर संपर्क कर सकते हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। खानपान की बदलती आदतों व व्यायाम से दूरी से हर तीसरा-चौथा व्यक्ति हड्डियों की परेशानी से जूझ रहे हैं। बदली लाइफ स्टाफ से गर्दन व कमर में दर्द की समस्या घर-घर पहुंच गई है। बड़े-बुजुर्ग ही नहीं, युवा भी ऐसी समस्याएं बता रहे हैं। समधान के नाम पर केवल दवा खा रहे है, जिससे कोई लाभ नहीं मिलता। ऐसे में क्या करें? और क्या न करें? इसी पर परामर्श देने के लिए बुधवार को दैनिक जागरण के ‘हेलो डाक्टर’ में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डा. राजेश गुप्ता को आमंत्रित किया है। यदि आप या आपके परिवार में कोई हड्डी व जोड़ से संबंधी किसी समस्या से ग्रस्त हैं तो डाक्टर साहब से समाधान जरूर पूछें। इसके लिए बुधवार को तीसरे पहर तीन बजे से चार बजे तक फोन नंबर 7351124145 पर संपर्क कर सकते हैं।

फिर गरमाया मौसम, तेज धूप व उमस कर रही परेशान

अलीगढ़: बारिश के बाद आसमान साफ होने से मौसम फिर गरमा गया है। सुबह से सूरज ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। वातावरण में आद्रता है, इससे तेज हवा चलने के बाद भी उमस और गर्मी महसूस हो रही है। तापमान में वृद्धि तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो गई है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घँटे में आसमान पर फिर बादल छाए रहे सकते हैं। बूंदाबांदी हो सकती है। मगर, अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। उमस बढ़ सकती है। हालांकि, रात में ठंडक महसूस हो सकती है।

chat bot
आपका साथी