अलीगढ़ की अर्चना फौजदार को ‘द रियल सुपर वूमेन 2020’ का खिताब Aligarh news

केरल कर्नाटक तमिलनाडु पंजाब बेस्ट बंगाल जम्मू कश्मीर महाराष्ट्र दिल्ली गुजरात बिहार समेत पूरे भारतवर्ष से कला साहित्य शिक्षा स्वास्थ्य व्यापार यूट्यूब समाज सेवा आदि 70 कैटेगरी में महिलाओं का चयन किया। अलीगढ़ की अर्चना फौजदार ने मल्टी टैलेंटेड प्रदर्शन से द रियल सुपरवूमेन 2020 सम्मान प्राप्त किया।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 05:23 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 05:23 PM (IST)
अलीगढ़ की अर्चना फौजदार को  ‘द रियल सुपर वूमेन 2020’ का खिताब  Aligarh news
‘द रियल सुपर वूमेन 2020’ के खिताब के साथ अर्चना फौजदार।

अलीगढ़, जेएनएन :  अलीगढ़ की बहू व माडल अर्चना फौजदार को एक और सफलता मिली है। उन्हें देश के सबसे बड़े महिला सशक्तिकरण प्लेटफार्म एफसिया ने ‘द रियल सुपर वूमेन 2020 सम्मान’ से नवाजा है। ‘एफसिया’ फार एवर इंडिया अवार्ड संस्था ने इंडिया में पहली बार महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत द रियल सुपर वूमेन 2020 सम्मान का आयोजन किया गया। जिसमें केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब, बेस्ट बंगाल, जम्मू , कश्मीर,  महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, बिहार समेत पूरे भारतवर्ष से  कला ,साहित्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, यूट्यूब समाज सेवा आदि 70 कैटेगरी  में महिलाओं का चयन किया गया। इसमे अलीगढ़ की अर्चना फौजदार ने मल्टी टैलेंटेड प्रदर्शन के जरिए चयनित होकर द रियल सुपरवूमेन 2020 सम्मान प्राप्त किया। अपनी वर्क प्रोफाइल एवं गूगल रैंकिंग के माध्यम से उन्होंने द रियल सुपर वूमेन 2020 की ट्राफी तक का सफर तय किया। फाउंडर एस्ट्रो राज अग्रवाल ने बताया कि द रियल सुपरवूमेन अवार्ड राष्ट्र को सशक्त बनाने वाली महिलाओं का सबसे बड़ा मंच है।

और भी जीते अवार्ड

अर्चना फौजदार ने इससे पूर्व भी कई अवार्ड अपने नाम किए हैं। माडलिंग के क्षेत्र में पहला अवार्ड दैनिक जागरण के कार्यक्रम में ही तीन साल पहले जीता था। तब उन्हें मिसेज क्वीन का ताज अपने नाम किया था। अर्चना फौजदार फ्रेश फेस ऑफ बालाजी मीडिया में बतौर मॉडल जुड़ी रही हैं। उन्हे राष्ट्रीय समता अवार्ड सम्मान से दिल्ली के सांसद उदित ने सम्मानित किया। गीतकार और गायिक के रूप में दो साल पूर्व पटियाला पहन सलवार गीत को युवा वर्ग ने खूब पसंद किया। कई अन्य म्यूजिक एलबम में अभिनय भी किया। अर्चना की काव्य में भी रूचि है। शिक्षिका मंजू फौजदार के साथ उनका सांझा काव्य संकलन अश्क प्रीत के व अनुभूति भी प्रकाशित हो चुका है।  

अवार्ड हर महिला को समर्पित

अर्चना फौजदार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार एवं शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड मेरे शहर की प्रत्येक महिला को समर्पित है जो हमारे अलीगढ़ के लिए निरंतर काम कर रही है।

chat bot
आपका साथी