अलीगढ़ नहीं आए निर्यातक रोहित नंदन, अटकी आयकर जांच

अनु ओवरसीज के यहां आयकर विभाग का छापे बाद टीम ने डाला डेरा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 10:34 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 10:34 PM (IST)
अलीगढ़ नहीं आए निर्यातक रोहित नंदन, अटकी आयकर जांच
अलीगढ़ नहीं आए निर्यातक रोहित नंदन, अटकी आयकर जांच

जासं, अलीगढ़ : अनु ओवरसीज कंपनी में आयकर विभाग (इन्वेस्टीगेशन) की टीम चौथे दिन रविवार को भी जांच पूरी नहीं कर पाई। इतने दिनों तक किसी कंपनी के यहां अलीगढ़ में पहली बार जांच चल रही है। कंपनी के मालिक निर्यातक रोहित नंदन अग्रवाल रविवार को भी विदेश भ्रमण से नहीं लौटे हैं। आयकर विभाग के अफसरों की टीम के डेरा डालने से कर चोरी की आंशका गहरा रही है। इसे लेकर शहर के प्रमुख औद्योगिक घरानों में भी चर्चाएं जोरों पर हैं। सूत्रों ने बताया है कि टीम रोहित से जुड़े करीबियों के जरिये असल कमाई तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अगर रोहित नंदन ने जुबान खोल दी तो कई बड़े चेहरे भी बेनकाब हो सकते हैं।

मुख्य प्रधान आयकर आयुक्त निदेशालय (इन्वेस्टीगेशन) की 20 सदस्यीय टीम ने गुरुवार को कंपनी के जीटी रोड पर सारसौल स्थित परिसर व लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित मालिक के आवास पर छापा मारा था। टीम ने आवास व कंपनी की तलाशी ली थी। टीम ने आवास के सभी कमरे, बेड रूम, सोफा व दीवालों में बनी अलमारियों को खगाला। मौके पर मिले सोना-चांदी की कीमत का आकलन करने के लिए दो दिन वैल्युअर की टीम भी बुलाई गई। शुरुआत में यह छापा एक नामचीन आरओ कंपनी के दिल्ली स्थित कारपोरेट आफिस की कवर्ड जांच थी। अफसरों ने जब निर्यातक का शाही ठाठ देखा तो टीम रुक गई। मौके पर मिले स्वजन, कर्मचारी व फैक्ट्री के कर्मचारियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। टीम को लीड करने वाले अफसर निर्यातक रोहित नंदन अग्रवाल के बयान दर्ज करना चाह रहे हैं। चार दिन बीत जाने के बाद नंदन की वापसी नहीं हुई है, जबकि उनके साथ परिवार के साथ टूर पर गए उद्यमी व निर्यातक परिवार वापस आ गए हैं। रोहित नंदन का विदेश से न आना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी