अलीगढ़ में कब्र खोदकर शव का सिर काट ले गए असमाजिक तत्व हंगामा

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव उकरना बहरामपुर में कुछ असामाजिक तत्व कब्रिस्तान में से एक कब्र खोदकर शव का सिर काटकर अपने साथ ले गए। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:31 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 11:31 PM (IST)
अलीगढ़ में कब्र खोदकर शव का सिर काट ले गए असमाजिक तत्व हंगामा
कब्रिस्तान में से एक कब्र खोदकर शव का सिर काटकर अपने साथ ले गए।

 अलीगढ़ जेएनएन: उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव उकरना बहरामपुर में कुछ असामाजिक तत्व कब्रिस्तान में से एक कब्र खोदकर शव का सिर काटकर अपने साथ ले गए। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इंचार्ज सतेंद्र सिह यादव ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाबुझा कर शांत कर मामले में जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। तंत्र विद्या के चलते किसी ने ऐसा किया है ऐसी गांव में चर्चा बनी हुई है।

यह है मामला

शमशाद अहमद पुत्र बसीर खां निवासी उकरना बहरामपुर उम्र 60 की बीमारी के कारण 20 फरवरी 2020 को मौत हुई थी। जिसका शव परिजनों ने गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया था। बीती रात कुछ असामाजिक तत्व कब्र खोदकर शव के धड़ से सिर काटकर ले गये।सुबह ग्रामीणों ने यह देख हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुँचे चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिह यादव ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाबुझा कर शांत कर मामले में जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। तंत्र विद्या के चलते किसी ने ऐसा किया है ऐसी गांव में चर्चा बनी हुई है। अरशद खां ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी