अलीगढ़ में डेंगू बुखार से एक और युवक की मौत

बरला थाना बरला के गांव गाजीपुर में डेंगू बुखार के चलते एक युवक की मौत हो गई। थाना बरला के गांव गाजीपुर के 42 वर्षीय नीरज कुमार को शुक्रवार की दोपहर बुखार आया। चैकअप के दौरान उनकी प्लेटों का गिरना पाया गया।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 31 Oct 2021 01:14 PM (IST) Updated:Sun, 31 Oct 2021 01:14 PM (IST)
अलीगढ़ में डेंगू बुखार से एक और युवक की मौत
डेंगू बुखार के चलते एक युवक की मौत हो गई

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। बरला थाना बरला के गांव गाजीपुर में डेंगू बुखार के चलते एक युवक की मौत हो गई। थाना बरला के गांव गाजीपुर के 42 वर्षीय नीरज कुमार को शुक्रवार की दोपहर बुखार आया। चैकअप के दौरान उनकी प्लेटों का गिरना पाया गया। अतरौली जाकर उन्होंने दवा ली। शनिवार की रात्रि उनकी तबियत ज्यादा खराब होने पर परिजन अलीगढ़ के एक हास्पिटल में ले गये। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

30 नवंबर के मध्य मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर डीएम सेल्वा कुमारी जे ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इसमें डीएम ने कहा कि 1 नवंबर से 30 नवंबर के मध्य मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। पूरे माह तक चलने वाले अभियान में नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल किया जाएगा। साथ ही जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गयी है या जिनका निवास स्थान बदल गया है, ऐसे मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे। प्रत्येक रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे सम्बंधित जानकारी मतदाता हेल्पलाइन 1950 व पोर्टल की वेबसाइट से भी ली जा सकती है। मोबाइल एप के माध्यम से मतदाता सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं। जो लोग एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हो रहे हैं, ऐसे लोग तत्काल अपना पंजीकरण कराएं। यदि हाल ही में किसी ने घर बदला है तो इसके अपना पता अपडेट कर सकते हैं। मतदाता पहचान पत्र में यदि कोई त्रुटि है तो उसे सही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान के मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। यह अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर जायजा लें। सभी बीएलओ अपने अपने बूथ पर बैठकर दावे आपत्तियां प्राप्त करेंगे। कोई भी बूथ बंद नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य ना होगी। एडीएम सिटी राकेश पटेल ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है की सभी लोग समय से अपना नाम सूची में शामिल करा लें। एक मतदाता का नाम एक ही जगह दर्ज हो सकता है। पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड लगाकार मतदाता बन सकते हैं।

chat bot
आपका साथी