17 मई तक जनता कर्फ्यू का एलान, अल्लाह के वास्‍ते ईद की खुशियां घरों पर ही मनाएं Aligarh news

प्रदेश सरकार ने सोमवार को तीसरे चरण का 17 मई तक जनता कर्फ्यू का एलान किया है। शहर मुफ्ती की घरों पर नमाजअदा करने के बाद प्रमुख उद्योगपति व मुस्लिम समाज के अधिकांश लोग सरकार के जनता कर्फ्यू के सख्त पालन के पक्षधर हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 09:51 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 10:05 AM (IST)
17 मई तक जनता कर्फ्यू का एलान, अल्लाह के वास्‍ते ईद की खुशियां घरों पर ही मनाएं Aligarh news
प्रदेश सरकार ने सोमवार को तीसरे चरण का 17 मई तक जनता कर्फ्यू का एलान किया है।

अलीगढ़, जेएनएन ।  प्रदेश सरकार ने सोमवार को तीसरे चरण का 17 मई तक जनता कर्फ्यू का एलान किया है।शहर मुफ्ती की घरों पर नमाजअदा करने के बाद प्रमुख उद्योगपति व मुस्लिम समाज के अधिकांश लोग सरकार के जनता कर्फ्यू के सख्त पालन के पक्षधर हैं। उनका कहना है कि अल्लाह के वास्‍ते ईद की खुशियां घरों पर ही मनाएं। बाहर कतई न निकले। संक्रमण के मरीजों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। अब तक मरने वालों के गिनती आती थी। अब तो हर रोज अपने ही स्वजन व अपनी बीच के ही के निधन के समाचार मिल रहे हैं।

तीसरे चरण के जनता कर्फ्यू का एलान 

सोमवार को प्रदेश सरकार ने तीसरे चरण के जनता कर्फ्यू का एलान किया है। 14 तरीख को ईदुल- फितर की संभावना है। इस समय आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाजार बंद हैं। एएमयू के शिक्षाविद्धों के निधन का सिलसिला जारी है। हर तबके व क्षेत्र के लोग इस माहमारी से जूझ रहे हैं। जागरुक व बुद्धिजीवी लोगों का मानना है कि नए कपड़ों की जगह धुले व साफ कपड़ों में ही ईद की नमाज अदा करें। ईद खुशियों का प्रतीक है। इस लिए बाजारों में जाने की तो सोचें ही नहीं। जान है, तो जहान है। कोविड गाइड लाइन का पालन किया जाए।

इनका कहना है

ईद खुशियों का प्रतीक होती है। इस समय माहमारी अपना रोद्र रूप दिखा रही है। पिछली साल तो संक्रमण से कितनी मौत हुई, उसकी संख्या पूछी जाती थी, अब तो सुबह मोबाइल की घंटी जब बजती है, तो अपने बीच या स्वजनों के निधन की रह रोज सूचना मिलती है। घरों में रहकर ही ईद मनाएं। बाजार या घर से निकलने की सोचें ही नहीं।

- खुर्रम जफर, मालिक, लिंक लाक कंपनी

संक्रमण से हर रोज अपनों को खो रहे हैं। हम बाजार खोलने के कतई पक्षधर नहीं हैं। जिस हालात में है, उसी में अपने अपने घरों पर ईद मनाएं। फिजूल खर्ची न करें। अभी जनता कर्फ्यू और बढ़ने की संभावना हैं। पैसों की बचत कर उन्हें अपने पास रखें। जिंदगी के संचालन के लिए यही जरुरी है।

- असरार हुसैन, निर्यातक, सैडेलरी

हम सभी को शहर मुफ्ती के संदेश को मानना चाहिए। लोग घरों से न निकलें। बहुत ही ज्यादा जरुरी हो तो ही पूरी सावधानी के साथ निकले। सरकार ने जो गाइड लाइन जारी की हैं, उसका पालन करना चाहिए। कपड़े या अन्य जरुरी घरेलू उपयोगी सामान न खरीदें। सिर्फ खाने की वस्तुएं खरीदें। कपड़ा या रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान खोल दी तो बाजारों में भीड़ संभाले नहीं संभलेगी। प्रशासन सख्ती बनाए रखे।

- मुस्सफिक परवेज, हार्डवेयर निर्माता 

प्रशासन सिवईं व अन्य खाद्य वस्तुओं की दुकानें ही खोले। उसमें भी गाइड लाइन का पालन करने के लिए सख्ती बरकरार रखे। लोग भीड़ में न जाएं। ईद की खुशियों को लोग अपने अपने घरों में ही साझा करें। प्रशासन सख्ती के साथ चोरी छिपे खुलने वाली दुकानों को भी बंद कराए।

- आमिर आबिद, सामाजिक कार्यकर्ता

chat bot
आपका साथी