अन्नदाता 26 जनवरी को दिल्ली में संसद का घेराव करेंगे Aligarh News

नगला जुझार शुक्रवार को गौडा अलीगढ़ रोड पीजरी पैठ पर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले किसान किसान आंदोलन के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। किसानों ने कहा कि सरकार किसान गरीब व मजदूर विरोधी है।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 05:57 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 05:57 PM (IST)
अन्नदाता 26 जनवरी को दिल्ली में संसद का घेराव करेंगे Aligarh News
धरना स्थल पर किसानों ने कहा कि सरकार किसान गरीब मजदूर विरोधी है।

अलीगढ़, जेएनएन। नगला जुझार शुक्रवार को गौडा अलीगढ़ रोड पीजरी पैठ पर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले किसान किसान आंदोलन के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर किसानों ने कहा कि सरकार किसान, गरीब व मजदूर विरोधी है। देश के अन्नदाता से झूठे वादे कर सत्ता में आकर  सरकार अन्नदाता को भिकारी बनाने का काम कर रही है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने किसानों की मांगें नहीं मानी तो पूरे देश का अन्नदाता 26 जनवरी को दिल्ली में संसद का घेराव करेेेेगा।

सरकार कर रही है झूठे वायदे 

जिला अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा कि सरकार के कुछ जनप्रतिनिधि क्षेत्र में जगह-जगह जाकर किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। हम उनको बताना चाहते हैं कि अब हमारे देश का अन्नदाता आपकी बातों में आने वाला नहीं है। अन्नदाता यह जान चुका है कि यह सरकार केवल झूठे वादे कर जनता से वोट लेने का काम करती है। धरना स्‍थल पर  धर्मपाल सिंह स्वामी, शीशपाल सिंह, नंबरदार चौधरी नत्थी सिंह शैलू सिंह, शहरी मदनगढी के रवि गौतम गोपाल सिंह,मोहन सिंह, धर्मेंद्र, अनिल,  देवेश कुमार कलुआ,  झाबुआ कुलदीप सिंह, रामबाबू बघेल, हीरपुर बाबू सिंह  आदि किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी