अलीगढ़ में आज कलक्ट्रेट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेंगे स्मार्ट फोन Aligarh news

अलीगढ़ जागरण संवाददाता। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्मार्ट फोन वितरित किए जाएंगे। इसको लेकर आदेश आ गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ से इसकी शुरुआत करेंगे। इसमें 400 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 05:33 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 06:31 AM (IST)
अलीगढ़ में आज कलक्ट्रेट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेंगे स्मार्ट फोन  Aligarh news
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्मार्ट फोन वितरित किए जाएंगे।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्मार्ट फोन वितरित किए जाएंगे। इसको लेकर आदेश आ गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ से इसकी शुरुआत करेंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयस कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे से कलक्ट्रेट में स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम होगा। इसमें 400 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों के हाथों यह स्मार्ट फोन दिए जाएंगे।

कांग्रेस भी करेगी प्रदर्शन

 प्रतापगढ़ में भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद में पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी व अन्य के विरुद्ध एफआइआर दर्ज किए जाने पर कांग्रेस ने आंदोलन का एेलान कर दिया है। मंगलवार को कांग्रेस नेताओं व समर्थकों पर दर्ज मुकदमें खारिज करने व घटना की न्यायिक जांच को लेकर समस्त जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदर्शन के संबंध में पत्र जारी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष (प्रभारी-प्रशासन) ने प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर पार्टी नेताओं को प्रदर्शन के संबंध में पत्र जारी कर दिशा-निर्देश दिए हैं। जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह जादौन ने बताया कि कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता विधायक आराधना मिश्रा व पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और उनके समर्थकों पर प्रशासन व सरकार ने मुकदमें दर्ज किए हैं। भाजपा के नेताअों के आचरण की पार्टी घोर निंदा करती है। मंगलवार को सुबह 10 बजे तस्वीर महल पार्क में धरना प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदर्शन में जिला व शहर कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी, समस्त फ्रंटल के पदाधिकारी , महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस, सेवा दल समेत तमाम वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

चेहल्लुम आज, इमामबाड़ाें में होंगी मजलिस

अलीगढ़। मैदाने कर्बला में शहीद हुए इमाम हुसैन व उनके 71 अनुयायियों की शहादत के चालीस दिन बाद चेहल्लुम मनाया जाता है। मंगलवार को चेहल्लुम है। शहर के कई इमामबाड़ों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बार भी कोरोना के चलते जुलुस नहीं निकलेगा। सोमवार को शहीदान कर्बला का चेहल्लुम बनाया गया। इमामबाड़ा रियासत अल, फूल चौक पर शाम साढ़े सात बजे मजलिस हुई। जिसमें कोरोना के नियमों का भी ध्यान रखा गया। जिसमें सोज ख्वानी आले हसन ने की। इमाम बाड़ा के परवेज रिजवी व बाबी ने बताया कि इसके बाद मौलाना अहमद मजिलिसी ने मजलिस को खिताब किया। इमाम हुसैन और उनके 71 अनुयायियों की शहादत को याद करते हुए बताया कि किस तरह इमाम पर जुल्म ढहाए गए। इसके बाद मजलिस के बाद वहीं अलम उठे। इमामबाड़े में ही जियारत हुई व मातम बनाया गया। कोरोना के चलते जुलूस नहीं निकाला गया।

chat bot
आपका साथी