प्रदेश में अराजकता का माहौल, भाजपा को विकास से कोई लेना देना नहीं : रमेशचंद्र

अकराबाद में मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर धनगर गड़रिया समाज को सपा से जोड़ने के लिए जनजागरण यात्रा पर निकले अलीगढ़ आगरा मंडल के प्रभारी रमेश चंद्र बघेल के साथ उनकी टीम के सदस्यों राकेश धनगर अनिल पाल कृपा शंकर बघेल रामदीप सिंह बघेल हीरा सिंह बघेल आदि का अकराबाद में एक फार्म हाउस पर वरिष्ठ नेत्री एवं अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर पूर्व जिला महासचिव कुंवर बहादुर बघेल जिला पंचायत सदस्य त्रिभुवन कुमार (बब्लू होल्कर) के नेतृत्व में जोशीला स्वागत किया गया। इस दौरान रमेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सांप्रदायिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी का प्रदेश के विकास से कोई लेना देना नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 10:20 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 10:20 PM (IST)
प्रदेश में अराजकता का माहौल, भाजपा 
को  विकास से कोई लेना देना नहीं : रमेशचंद्र
प्रदेश में अराजकता का माहौल, भाजपा को विकास से कोई लेना देना नहीं : रमेशचंद्र

अलीगढ़ : अकराबाद में मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर धनगर गड़रिया समाज को सपा से जोड़ने के लिए जनजागरण यात्रा पर निकले अलीगढ़ आगरा मंडल के प्रभारी रमेश चंद्र बघेल के साथ उनकी टीम के सदस्यों राकेश धनगर, अनिल पाल, कृपा शंकर बघेल, रामदीप सिंह बघेल, हीरा सिंह बघेल आदि का अकराबाद में एक फार्म हाउस पर वरिष्ठ नेत्री एवं अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, पूर्व जिला महासचिव कुंवर बहादुर बघेल, जिला पंचायत सदस्य त्रिभुवन कुमार (बब्लू होल्कर) के नेतृत्व में जोशीला स्वागत किया गया। इस दौरान रमेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सांप्रदायिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी का प्रदेश के विकास से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद से प्रदेश में महिलाओं एवं कमजोर वर्गों के लोगों पर पर अत्याचार बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। किसान, मजदूर तथा व्यापारी सहित समाज का प्रत्येक वर्ग इन दिनों परेशान है। पिछड़ों दलितों के हित में भाजपा ने कोई कार्य नहीं किया है। धनगर, गड़रिया समाज के साथ धोखा किया है। जबकि सपा ने पिछड़ों को हमेशा सम्मान दिया है। सपा की सरकार आने पर ही समाज को न्याय एवं सम्मान मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र सिंह धनगर ने की। सभा में जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, विनोद सविता, पूर्व विधायक ठा. राकेश सिह, शिशुपाल सिंह यादव, बादशाह खान ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संचालन विजेंद्र सिंह यादव ने किया। अशोक यादव, अब्दुल हमीद घोसी, विजय प्रजापति, मिथलेश धनगर, गुड्डा यादव, दीपक बघेल, विजेंद्र सिंह धनगर, तेजपाल सिंह धनगर, जैकी ठाकुर, पंकज यादव, राकेश यादव, संजय दिवाकर, विजेंद्र यादव, अज्जू इश्रहाक, जस्सू शेरवानी, अहमद सईद सिद्दीकी, डा गुलिस्ताना, सुनीता, आरती, पप्पू सिंह धनगर, मुकेश धनगर, अजय धनगर आदि थे।

chat bot
आपका साथी