टाटा संस के चेयरमैन को डीएससी की मानद उपाधि प्रदान करेगा AMU

AMU to confer honorary to Tata Sons chairman टाटा संस लिमिटेड के अध्यक्ष नटराजन चंद्रशेखरन को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की ओर से 15 नवंबर को एक विशेष आनलाइन दीक्षांत समारोह में डाक्टर आफ साइंस (डीएससी) की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 07:51 AM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 07:51 AM (IST)
टाटा संस के चेयरमैन को डीएससी की मानद उपाधि प्रदान करेगा AMU
AMU में 15 नवंबर को एक विशेष आनलाइन दीक्षांत समारोह होगा।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। टाटा संस लिमिटेड के अध्यक्ष नटराजन चंद्रशेखरन को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की ओर से 15 नवंबर को एक विशेष आनलाइन दीक्षांत समारोह में डाक्टर आफ साइंस (डीएससी) की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक मुजीब उल्लाह जुबेरी ने बताया कि आनलाइन कार्यक्रम सुबह 11 बजे से होगा।

यह है चेयरमैन में खासियत

चंद्रशेखरन को 110 बिलियन अमेरिकी डालर से अधिक के कुल वार्षिक राजस्व के साथ 10 व्यावसायिक कार्यक्षेत्रों में फैली टाटा समूह की कंपनियों के प्रदर्शन में उनके अनुकरणीय नेतृत्व के लिए मानद उपाधि दी जा रही है। चंद्रशेखरन अक्टूबर 2016 से टाटा संस के बोर्ड में हैं। उन्हें जनवरी 2017 में अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। उन्होंने टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) जैसी टाटा समूह की कई कंपनियों के बोर्ड की अध्यक्षता की, जिनके वे 2009 से 2017 तक चीफ एग्जीक्यूटिव थे। चंद्रशेखरन 1987 में एक इंजीनियर के रूप में टाटा समूह में शामिल हुए और तब से टाटा से जुड़े हुए हैं। वह टीसीएस में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए फर्म के सीईओ और प्रबंध निदेशक बन गए। चंद्रशेखरन 2016 से सेंट्रल बैंक और रिजर्व बैंक के बोर्ड में निदेशक होने के अतिरिक्त सिंगापुर के आर्थिक विकास बोर्ड की अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद में शामिल हैं। वह भारतीय प्रबंधन संस्थान (लखनऊ) के अध्यक्ष, भारतीय विज्ञान संस्थान (बेंगलुरु) में कोर्ट के अध्यक्ष और बोकोनी की अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद के सदस्य और भारत यूएस सीईओ फोरम के सह-अध्यक्ष हैं।

चंद्रशेखरन ने लिखी किताब

वे न्यूयार्क विज्ञान अकादमी के बोर्ड आफ गवर्नर्स में भी हैं। उन्हें मैक्वेरी विश्वविद्यालय (आस्ट्रेलिया) से मानद डाक्टर आफ लेटर्स और क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कालेज, त्रिची (तमिलनाडु) से डाक्टर आफ लेटर्स से सम्मानित किया गया है। चंद्रशेखरन ने ‘ब्रिजिटल नेशन‘ नामक पुस्तक भी लिखी है। वह कुशल फोटोग्राफर और लंबी दूरी के मैराथन धावक भी हैं। चंद्रशेखरन पत्नी ललिता व बेटे प्रणव के साथ मुंबई में रहते हैं।

chat bot
आपका साथी