एएमयू सिटी स्कूल अब होगा राजा महेंद्र प्रताप स्कूल Aligarh News

कमेटी के चेयरमैन प्रो. एमएम सूफियान ने बताया कि जिस 1.97 हेक्टेयर जमीन पर एएमयू सिटी हाईस्कूल बना है उसकी लीज एक साल पहले खत्म हो चुकी है। इसको 90 साल की लीज पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने दिया था।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 09:52 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 09:52 AM (IST)
एएमयू सिटी स्कूल अब होगा राजा महेंद्र प्रताप स्कूल Aligarh News
एएमयू का सिटी हाईस्कूल अब राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर जाना जाएगा।

अलीगढ़, जेएनएन। एएमयू का सिटी हाईस्कूल अब राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर जाना जाएगा। इस बात पर एल्युमिनाई अफेयर्स कमेटी की एग्जिक्यूटिव काउंसिल की मीटिंग में तय किया गया है। कमेटी के चेयरमैन प्रो. एमएम सूफियान ने बताया कि, जिस 1.97 हेक्टेयर जमीन पर एएमयू सिटी हाईस्कूल बना है उसकी लीज एक साल पहले खत्म हो चुकी है। इसको 90 साल की लीज पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने दिया था।

राजा महेंद्र प्रताप के घराने ने रखी शर्त

लीज खत्म होने पर राजा महेंद्र प्रताप के घराने की ओर से कहा गया कि अब जमीन उनको वापस की जाए। कई बार हुई बातचीत में शर्त रखी गई कि अगर राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर सिटी स्कूल का नाम रखा जाए तो वो जमीन एएमयू को दे देंगे। मगर उसके पीछे खाली पड़ा 1.22 हेक्टेयर का तिकोनिया लैंड वो वापस लेंगे। इस पर काउंसिल ने बैठक कर तय किया है कि राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर सिटी हाईस्कूल का नाम रखा जाए। इसके अलावा जो तिकाेनिया लैंड वापस लेने की बात की जा रही है, जो मौजूदा समय के सर्किल रेट के हिसाब से तकरीबन 22 करोड़ रुपये की है। एल्युमिनाई की मदद से राशि जुटाकर उसको भी ले लिया जाए। इस तरह राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर स्कूल का नाम होने के साथ तिकोनिया लैंड भी स्कूल का हिस्सा हो जाएगा।

एएमयू ओल्ड ब्वायज करेंगे सहयोग

एएमयू ओल्ड ब्वायज अलीगढ़ के अध्यक्ष गुलजार अहमद ने कहा कि वे भी सिटी हाईस्कूल के छात्र रहे हैं। ओल्ड ब्वायज का प्रतिनिधि मंडल वीसी से मिलकर उनको हर संभव मदद का आश्वासन देगा। एएमयू के सिटी हाईस्कूल के लिए जमीन खरीदने के लिए हर प्रयास किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी