लिवर में चोट से हुई थी अमित की मौत, दो लोग गिरफ्तारAligarh News

न्नादेवी थाना क्षेत्र के एलमपुर में रहने वाले अमित की मौत लिवर में इंफेक्शन के चलते हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि अमित के साथ मारपीट हुई थी। उसी की वजह से लिवर में चोट आई थी। इलाज न मिल पाने के चलते इंफेक्शन हो गया था।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 05:57 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 05:57 PM (IST)
लिवर में चोट से हुई थी अमित की मौत, दो लोग गिरफ्तारAligarh News
लिवर में चोट आई थी। इलाज न मिल पाने के चलते इंफेक्शन हो गया था।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के एलमपुर में रहने वाले अमित की मौत लिवर में इंफेक्शन के चलते हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि अमित के साथ मारपीट हुई थी। उसी की वजह से लिवर में चोट आई थी। इलाज न मिल पाने के चलते इंफेक्शन हो गया था। इस आधार पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

यह है मामला

मूलरूप से खैर के गांव मंगौला का रहने वाला 25 वर्षीय अमित कुमार यहां एलमपुर में रहता था। 14 अक्टूबर को अमित अपने काम से बाहर निकला था। तभी सारसौल में कुछ लोगों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर उसे रोक लिया और बुरी तरह मारपीट की। स्वजन ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया था। बुधवार को लोगों ने अमित का शव सारसौल चौकी के बाहर रखकर जाम लगा दिया था। पुलिस प्रशासन के आश्वासन पर लोग शांत हुए थे। मामले में एक नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इधर, बुधवार देररात अमित के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम में लिवर में इंफेक्शन के चलते मौत होने की बात सामने आई है। लिवर में चोट भी थी। इसमें आरोपित एलमपुर के होली चौक निवासी विकास व हरेंद्र को सारसौल के पटाका गोदाम वाली गली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गलतफहमी में की थी पिटाई

पुलिस के मुताबिक, हरेंद्र की एक रिश्तेदार को किसी ने इशारा कर दिया था। इसी के चलते छेड़छाड़ का आरोप लगाकर अमित के साथ मारपीट की गई थी। जबकि इशारा करने वाला युवक कोई और था।

खास बातें

- बन्नादेवी थाना की सारसौल चौकी के बाहर स्वजन ने शव रखकर किया था हंगामा

-4 अक्टूबर को अमित काम से बाहर निकला था। सारसौल में कुछ लोगों ने छेड़छाड़ का आरोप की थी पिटाई

- मंगलवार को अस्पताल में हुई मौत,लोगों ने सारसौल चौकी के बाहर शव रखकर किया था प्रदर्शन

chat bot
आपका साथी