Aligarh Municipal Corporation: कर्मचारियों के साथ नगर निगम अधिकारी भी घर-घर दे रहे दस्तक, जानिए वजह Aligarh News

संचारी रोगों की रोकथाम को चल रहे अभियान की बागडोर नगर निगम अधिकारी संभाले हुए हैं। कर्मचारियों के साथ वे खुद भी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। डेंगू व अन्य रोगों से बचाव के उपाए बताए जा रहे हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 04:44 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 04:44 PM (IST)
Aligarh Municipal Corporation: कर्मचारियों के साथ नगर निगम अधिकारी भी घर-घर दे रहे दस्तक, जानिए वजह Aligarh News
संचारी रोगों की रोकथाम को चल रहे अभियान की बागडोर नगर निगम अधिकारी संभाले हुए हैं।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता।  Aligarh Municipal Corporation: संचारी रोगों की रोकथाम को चल रहे अभियान की बागडोर नगर निगम अधिकारी संभाले हुए हैं। कर्मचारियों के साथ वे खुद भी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। डेंगू व अन्य रोगों से बचाव के उपाए बताए जा रहे हैं। एंटी लार्वा का छिड़काव व फागिंग भी नियमित कराई जा रही है, जिससे बीमारियाें से बचा जा सके। सोमवार को खुद नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कुछ क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को जागरूक किया। नगर निगम द्वारा की गईं व्यवस्थाओं और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी दी।

नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों को किया जागरूक

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में डेंगू और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर निगम अभियान चला रहा है। जन जागरूकता और जनसंवाद अभियान के तहत सोमवार को नगर आयुक्त गौरांग राठी ने नई बस्ती मलिन बस्ती में पहुंचकर स्थानीय लोगों को डेंगू और संचारी रोगों से बचाव के बारे में बताया। नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आेपी गौतम, स्थानीय स्वच्छता निरीक्षक को वार्ड में युद्ध स्तर पर फागिंग करने, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव और नालियों की तली झाड़ सफाई कराने के निर्देश दिए। नई बस्ती में चलाए गए अभियान के दौरान नगर निगम द्वारा घर-घर जाकर डेंगू और संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताकर इससे संबंधित पंपलेट बांटे गए। वहीं, माइक के माध्यम से नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने संचारी रोगों से बचाव और सावधानियों के बारे में क्षेत्रीय लोगों को जानकारी दी।  साथ ही बताया कि किस तरह से रोगों से बचा जा सकता है। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा कि डेंगू और संचारी रोगों की रोकथाम सावधानी और उचित उपायों पर अमल करने से संभव है। नागरिक संचारी रोगों के प्रति सजग और सावधानी बरतें, तभी इनसे बचा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी