Bird Flu Alert in Aligarh : जिले के सभी 41 पोल्ट्री फॉर्म से भरे जाएंगे बर्ड फ्लू के सैंपल

बर्ड फ्लू को लेकर प्रशासन पूरी तरह सचेत है। जिले के सभी 41 पोल्ट्री फॉर्म से अब बर्ड फ्लू के सैंपल भरे जाएंगे। डीएम ने शनिवार की समीक्षा बैठक में इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही सभी विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी बांट दी गई है।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 10:42 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 10:42 AM (IST)
Bird Flu Alert in Aligarh : जिले के सभी 41 पोल्ट्री फॉर्म से भरे जाएंगे बर्ड फ्लू के सैंपल
बर्ड फ्लू को लेकर प्रशासन पूरी तरह सचेत है।

अलीगढ़, जेएनएन। बर्ड फ्लू को लेकर प्रशासन पूरी तरह सचेत है। जिले के सभी 41 पोल्ट्री फॉर्म से अब बर्ड फ्लू के सैंपल भरे जाएंगे। डीएम ने शनिवार की समीक्षा बैठक में इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही सभी विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी बांट दी गई है। निर्देश दिए गए हैं इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। 

शेखा झील में आने वाले प्रवासी पक्षियों की विशेष निगरानी की जाए

शनिवार को डीएम चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम कहा कि, पशु पालन विभाग की टीमें पोल्ट्री फॉर्म का संघन परीक्षण करती रहें। संदिग्ध पक्षियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएं। इस काम में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। सिंचाई विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि शेखा झील में आने वाले प्रवासी पक्षियों की विशेष निगरानी की जाए। अगर कहीं से पक्षियों की मौत की सूचना मिलती है तो तत्काल कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी जाए। सभी अस्पतालों में बर्ड फ्लू को लेकर आदेश निर्देश जारी कर दिए जाएं। देहात क्षेत्र में निगरानी चौकी बनाई जाएं। एसडीएम खुद इसकी निगरानी करें। भ्रामक प्रचार-प्रसार करने वालों पर कार्रवाई होगी। लाेक निर्माण विभाग जिले किसी एक स्थान पर बर्ड फ्लू से बीमारी फैलाने वाले पक्षियों को दफनाने के लिए गड्डा खोद लें। आबादी वाले क्षेत्रों में निकाय व पंचायती राज विभाग पूरी तरह कमर कस ले। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इस मौके पर सीडीओ अनुनय झा, एडीएम सिटी राकेश मालपाणि समेत सभी विभागों के अफसर व कर्मचारी शामिल रहे। 

यह हैं लक्षण 

बैठक में सीवीओ डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि इस बीमारी के कई लक्षण हैं। इनमें प्रमुख रूप से पक्षियों को बुखार आना, कलंगी एवं पैरों का नीला हो जाना, पक्षियों की आंख व गर्दन की निचले हिस्से में सूजन, हरे व लाल रंग के दस्त होना प्रमुख लक्षण हैं। कोई भी आसानी से इस बीमारी की पहचान कर सकता है। इसकी रोकथाम के लिए कंट्रोल रूम बन चुका है। इसमें उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी को प्रभारी नामित किया गया है। इनका मोबाइल नंबर 9412582274 है।

chat bot
आपका साथी