अलीगढ़ की महिला क्रिकेटर मुस्कान बनीं यूपी टीम की कप्तान Aligarh news

जिले की बेटियों ने क्रिकेट में अपनी धाक जमाते हुए न सिर्फ अपनी अकादमी बल्कि जिले का नाम प्रदेश स्तर पर चमकाया है। क्रिकेट की महिला खिलाड़ी मुस्कान मलिक ने यूपी महिला क्रिकेट टीम में कप्तान बनने का कारनामा किया है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 02:14 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 02:14 PM (IST)
अलीगढ़ की महिला क्रिकेटर मुस्कान बनीं यूपी टीम की कप्तान Aligarh news
क्रिकेट की महिला खिलाड़ी मुस्कान मलिक ने यूपी महिला क्रिकेट टीम में कप्तान बनने का कारनामा किया है।

अलीगढ़, जेएनएन : जिले की बेटियों ने क्रिकेट में अपनी धाक जमाते हुए न सिर्फ अपनी अकादमी बल्कि जिले का नाम प्रदेश स्तर पर चमकाया है। क्रिकेट की महिला खिलाड़ी मुस्कान मलिक ने यूपी महिला क्रिकेट टीम में कप्तान बनने का कारनामा किया है। वहीं दूसरी महिला क्रिकेटर सोनिया झारखंड की सीनियर महिला क्रिकेट टीम में बतौर उपकप्तान चुनी गई हैं। दोनों ही क्रिकेटर जिले की अब्दुल क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण लेती हैं। यह जानकारी अकादमी संचालक अब्दुल जब्बार ने दी। उन्होंने दोनों महिला क्रिकेटर को शुभकामनाएं दीं। 

आइपीएल में भी किया था प्रतिभाग

जब्बार ने बताया कि सलामी बल्लेबाज मुस्कान ने यूएई में खेले गए महिला आइपीएल में भी प्रतिभाग किया था। आठ वर्ष की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू करने वाली मुस्कान जमालपुर निवासी शाहिद मलिक की बेटी हैं। वहीं दूसरी सफलता की कहानी सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी सोनिया ने झारखंड क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनकर हासिल की है। उनके पिता राधेश्याम प्रशासनिक अफसर के वाहन चालक हैं। सोनिया सूरत में 11 मार्च से होने वाले महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेंगी। इन्होंने 10 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू किया था।

chat bot
आपका साथी