अलीगढ़ की बेटी सोनू गांधी को मिला विज्ञान का वूमेन एक्लीसेंस अवार्ड Aligarh news

विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड की अोर से रविवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर अलीगढ़ की बेटी व वैज्ञानिक सोनू गांधी को वूमेन एक्सीलेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड 40 वर्ष आयु की महिला वैज्ञानिकों को दिया जाता है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:44 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:44 AM (IST)
अलीगढ़ की बेटी सोनू गांधी को मिला विज्ञान का वूमेन एक्लीसेंस अवार्ड Aligarh news
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर अलीगढ़ की बेटी व वैज्ञानिक सोनू गांधी को वूमेन एक्सीलेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

अलीगढ़, जेएनएन : विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड की ओर से रविवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर अलीगढ़ की बेटी व वैज्ञानिक सोनू गांधी को वूमेन एक्सीलेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड 40 वर्ष आयु से कम की महिला वैज्ञानिकों को दिया जाता है। इसके अंतर्गत सोनू गांधी को अपने शोध विचारों को आगे बढ़ाने के लिए तीन साल की अवधि के लिए 15 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया, जो बहुत बड़ी उपलब्धि है।

वैज्ञानिक है सोनू

ज्ञान सरोवर निवासी जेपी गांधी की बेटी सोनू गांधी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल बायोटेक्नोलाजी, हैदराबाद में वैज्ञानिक हैं।  बायोनैनोटेक्नोलॉजी क्षेत्र से नैनोसेंसर्स, लेबल-फ्री बायोसेंसर के डिजाइन और फेब्रिकेशन पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। सोनू गांधी के पति प्रेम त्रिपाठी भी कोलकाता में वैज्ञानिक हैं। एक सात साल का बेटा भी है। 

चार महिला वैज्ञानिकों को चुना गया 

2021 के लिए देशभर से मात्र चार महिला वैज्ञानिकों को चुना गया था। इस अवार्ड की घोषणा पिछले माह ही की गई थी। रविवार को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में वर्चुअल रूप से उपस्‍थित केंद्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने उन्हें सम्‍मानित किया। इस दौरान उन्‍हें शील्ड, सर्टिफिकेट व 15 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। वर्तमान मे सोनू गांधी इंडियन एकेडमी आफ साइसेंस बेंगलुरू की सदस्‍य हैं। जेपी गांधी ने कहा कि बेटी की उपलब्धि पर काफी खुश हूं। वह बचपन से ही काफी होनहार थी और वैज्ञानिक बनना चाहती थी। बेटा एयरफोर्स में एयरनोटिकल इंजीनियर है। 

अच्‍छा करने की मिली प्रेरणा

सोनू गांधी ने दैनिक जागरण को बताया कि वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड का मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। उससे मुझे आगे और भी अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी। मेरा लड़कियों से कहना है कि वे अपने सपनों को मरने न दें। दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ें। कामयाबी जरूर मिलेगी। 

chat bot
आपका साथी