अलीगढ़ में घर में अकेली रह रही महिला की हत्या, बेड पर पड़ा मिला शव Aligarh news

अलीगढ़ जेएनएन । क्वार्सी थाना क्षेत्र के रजा नगर में बुधवार रात एक महिला अपने ही घर में मृत पड़ी मिली। शव बेड पर पड़ा था। महिला की आंख पर चोट के निशान थे। नाक व मुंह से खून निकल रहा था। नाक की हड्डी भी टूटी थी।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 05:13 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 05:22 PM (IST)
अलीगढ़ में घर में अकेली रह रही महिला की हत्या, बेड पर पड़ा मिला शव  Aligarh news
क्वार्सी थाना क्षेत्र के रजा नगर में बुधवार रात एक महिला अपने ही घर में मृत पड़ी मिली।

अलीगढ़, जेएनएन । क्वार्सी थाना क्षेत्र के रजा नगर में बुधवार रात एक महिला अपने ही घर में मृत पड़ी मिली। शव बेड पर पड़ा था। महिला की आंख पर चोट के निशान थे। नाक व मुंह से खून निकल रहा था। नाक की हड्डी भी टूटी थी। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि नाक व मुंह दबाकर महिला की हत्या की गई है। फिर भी मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

पति से चल रही थी अनबन

क्वार्सी थाना क्षेत्र के रजा नगर निवासी 46 वर्षीय समीना पत्नी अमर उद्दीन सासानीगेट स्थित एक अस्पताल में नर्स थीं। 20 साल से पति से अनबन चल रही है। तब से पति मथुरा में रहता है, जबकि समीना यहां रजा नगर में रह रही हैं। समीने के दो बेटे व दो बेटी हैं। बच्चे माता-पिता दोनों के पास आते जाते हैं। समीना रोज शाम को पास में ही दूध लेने जाती थीं। बुधवार को समीना नहीं पहुंची तो दूध विक्रेता ने अपनी बच्ची को समीना के घर भेजा। बच्ची ने जाकर बताया कि समीना सो रही थी। काफी उठाया। लेकिन, नहीं उठी। संदिग्ध लगने पर दूध विक्रेता खुद घर पहुंचा। देखा तो समीना बेड पर मृत पड़ी थी। नाक-मुंह से खून निकल रहा था। सूचना पर सीओ तृतीय अनिल समानिया, इंस्पेक्टर छोटेलाल पहुंचे और जांच शुरू की। सीओ अनिल समानिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि महिला की हत्या की गई है। समीना के स्वजन आ गए थे। स्वजन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।  

आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं 

सूत्रों के मुताबिक, महिला के शव के पास से कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं मिली हैं। हालांकि इनका इस्तेमाल नहीं हुआ है। ऐसे में पुलिस जांच में जुटी है कि आपत्तिजनक वस्तुओं को कौन लाया था।

chat bot
आपका साथी