Aligarh Weather Forecast: बारिश से मौसम सुहाना, पारा लुढ़का

दिल्‍ली में रविवार को सुबह हुई बारिश ने अलीगढ़ को भी अपनी चपेट में ले लिया। बारिश ने व्‍यवस्‍थाओं की पोल खोल दी। त्योहारों के बीच रविवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से ही बादल छाए रहे। वहीं कुछ देर के लिए बरसात हुई।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 01:38 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 01:38 PM (IST)
Aligarh Weather Forecast: बारिश से मौसम सुहाना, पारा लुढ़का
दिल्‍ली में रविवार को सुबह हुई बारिश ने अलीगढ़ को भी अपनी चपेट में ले लिया।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। दिल्‍ली में रविवार को सुबह हुई बारिश ने अलीगढ़ को भी अपनी चपेट में ले लिया। बारिश ने व्‍यवस्‍थाओं की पोल खोल दी। त्योहारों के बीच रविवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से ही बादल छाए रहे। वहीं कुछ देर के लिए बरसात हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे रहे। दोपहर बाद सूर्यदेव प्रकट हुए, लेकिन बादल और सूर्यदेव में लुकाछिपी का खेल चलता रहा।

दस मिनट की बारिश में मौसम ठंडा 

कुछ दिनों से तेज धूप व गर्मी से लोग परेशान थे। वहीं रविवार तड़के से ही मौसम ठंडा रहा। सुबह आसमान में बादल छाए रहे। करीब नौ बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब 10 मिनट तेज बरसात हुई, जिससे मौसम खुशगवार हो गया। बारिश से पारा तीन डिग्री लुढ़ककर अधिकतम 31 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री रह गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिन तक बारिश होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी