Aligarh Weather Forecast : सूरज फिर दिखा रहा तेवर, सताने लगी फिर उमस, अधिकतम तापमान 34 डिग्री

श्रावण मास के खत्म होते ही मौसम का मिजाज फिर गरमाना शुरू हो गया है। सुबह से ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उमस भी खूब सता रही है। बाहर ही नहीं घर के अंदर भी लोग गर्मी से बेहाल हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 12:22 PM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 12:22 PM (IST)
Aligarh Weather Forecast : सूरज फिर दिखा रहा तेवर, सताने लगी फिर उमस, अधिकतम तापमान 34 डिग्री
श्रावण मास के खत्म होते ही मौसम का मिजाज फिर गरमाना शुरू हो गया है।

अलीगढ़, जेएनएन। श्रावण मास के खत्म होते ही मौसम का मिजाज फिर गरमाना शुरू हो गया है। सुबह से ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उमस भी खूब सता रही है। बाहर ही नहीं, घर के अंदर भी लोग गर्मी से बेहाल हैं। तापमान में भी इजाफा हो रहा है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। यह मौसम बैक्टीरिया व वायरस के पनपने के लिए अनुकूल है। बारिश के बाद मच्छर भी पैदा हुए हैं। खानपान या रहनसहन में लापरवाही से उल्टी, दस्त, डायरिया, पीलिया, सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, मलेरिया, डेंगू आदि बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

ऐसा है अलीगढ़ में मौसम

बारिश के बाद अब आसमान साफ हो चुका है। सूरज ने नियत समय पर दर्शन दे दिए। मार्निंग वाक पर लोग निकले तो जरूर, लेकिन वापस लौटे तो धूप व उमस से बेहाल नजर आए। घर आकर भी उमस से राहत नहीं मिली। इसके बाद रोजमर्रा के काम से बाहर निकले लोगों की हालत धूप से खस्ता हो गई। वातावरण में उमस भी बढ़ गई है। इससे राहगीर ही नहीं, दुकानदार भी त्रस्त नजर आए। हालांकि, रुक-रुककर चल रही हवा के झोंके कुछ राहत पहुंचाते हैं, लेकेिन धूप बहुत तेज है। मौसम विशेषज्ञों ने अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति रहने की उम्मीद है। हालांकि, अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है, लेकिन सप्ताहभर तक गर्मी झेलनी ही पड़ेगी। धूप और गर्मी से बाजारों में खरीददारी पर भी असर पड़ रहा है। उधर, चिकित्सकों ने लोगों को इस मौसम में सावधानी रहने की सलाह दी है। जिला अस्पताल के आयुष विंग प्रभारी डा. नरेंद्र चौधरी ने बताया कि यह मौसम बैक्टीरिया व वायरस के पनपने के लिए अनुकूल है। बारिश के बाद मच्छर भी पैदा हुए हैं। खानपान या रहनसहन में लापरवाही से उल्टी, दस्त, डायरिया, पीलिया, सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, मलेरिया, डेंगू आदि बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे मौसम के अनुसार दिनचर्या में भी बदलाव कर लें। खूब पानी पीएं।

chat bot
आपका साथी