Aligarh Weather Forecast: बादलों में छिपे सूर्यदेव, गिरा तापमान

मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। इस बीच शनिवार को फिर से तापमान में गिरावट आ गई। सूर्यदेव बादलों में छिपे रहे। ऐसे में आग बरसा रही गर्मी से हल्की राहत जरूर मिली। लेकिन उमस बरकरार थी।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sat, 03 Jul 2021 10:57 AM (IST) Updated:Sat, 03 Jul 2021 10:57 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast: बादलों में छिपे सूर्यदेव, गिरा तापमान
आग बरसा रही गर्मी से हल्की राहत जरूर मिली।

अलीगढ़, जेएनएन। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। इस बीच शनिवार को फिर से तापमान में गिरावट आ गई। सूर्यदेव बादलों में छिपे रहे। ऐसे में आग बरसा रही गर्मी से हल्की राहत जरूर मिली। लेकिन, उमस बरकरार थी। गर्मी से निजात के लिए लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है।

अलीगढ़ में बदला मौसम

बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में जहां मानसून सक्रिय है, वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत अलीगढ़ में लोग झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे हैं। यहां जून में भयंकर गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। पारा 40 के पार पहुंच गया, जिससे दिन में तपाने वाली गर्मी और शाम तो झुलसाने वाली गर्मी रही। रात में भी उमस के चलते लोग बेचैन रहे। वहीं शनिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह साढ़े 10 बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके थे। वहीं अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 39 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री था। इससे गर्मी से हल्की राहत तो मिली। लेकिन, उमस के चलते लोगों का हाल-बेहाल रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, जुलाई में कभी भी बारिश हो सकती है।

बिजली-पानी ने रुलाया

इस भीषण गर्मी के बीच शहर में बिजली और पानी की अव्यवस्था ने लोगों को रुला दिया है। ओवरलोडिंग के चलते फाल्ट हो जाते हैं। इसे ठीक करने से घंटों गुजर जाते हैं, जिसके चलते गर्मी में लोगों को बुरा हाल हो जाता है। दूसरी तरफ कई इलाकों में पानी की भी समस्या बनी हुई है। इसके अलावा किसान भी परेशान हैं। धान की नर्सरी तैयार कर चुके किसान रोपाई कर रहे हैं। इसके लिए पानी चाहिए। लेकिन, बारिश नहीं हो रही। किसानों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में बारिश न हुई तो धान की पौध मारी जाएगी।

chat bot
आपका साथी